Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को दिया ये मंत्र

स्पोर्ट्स डेस्क ।18वें एशियाई खेलों का समापन हो चुका है और इस बार के खेलों में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस बार के खेलों में भारत सबसे बड़े दल के सा​थ इन खेलों में भाग लिया और इसमें 572 खिलाड़ी जिसमें से 312 पुरुष और 260 महिलाएं थी। इस बार भारतीय दल के खिलाड़ियों ने लगभग 36 खेलों में भाग लेकर कुल 69 पदक जीतने में कामयाब रहा है। इस बार के खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक सहित कुल 69 पदक जीतकर अंक तालिका में 8वें स्थान पर रहा है। इस बार पदक तालिका में 289 पदकों के साथ चीन पहले स्थान पर रहा है।

भारतीय खिलाड़ियों के देश लोटने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभर पदक विजताओं से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात कर उन्हे पदक जीतन की बधाई दी है। इस मुलाकात के बाद मोदी ने पदक विजेताओं को बधाई देने के साथ उनके शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की है। मोदी ने कहा कि पदक जीतने के बाद वह इस जीत की खुशी में अपने खेल को याद रखकर अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों से मोदी ने आग्रह किया कि वह अपने खेल को सुधारने के लिए नई तकनी​कि का इस्तेमाल करके अपने खेल का अधिक ताकतवर बनाये। सभी खिलाड़ियों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से भी सीखकर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।

इस बार चीन ने 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 कांस्य पदक सहित कुल 289 पदक के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर रहा है। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है। 19वें एशियाई खेलों की मेजबानी करने मौका चीन का मिला है।



Herald