Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस देश में होगा 19वें एशियाई खेलों का आयोजन

स्पोर्ट्स डेस्क ।18वें एशियाई खेलों का समापन होने के साथ ही 19वें एशियाई खेलों के बारे में चर्चा शुरू होने लग गई है। 19वें एशियाई खेलों की मेजबानी करने मौका चीन का मिला है। 18वें एशियाई खेल 18 अगस्त से शुरू हुए और 2 सितंबर को खत्म हो चुके है। इस बार के खेलों में लगभग 45 देशों के 11,000 एथलीट्स ने भाग लिया था। इस बार के खेलों में भारत सबसे बड़े दल के सा​थ इन खेलों में भाग लिया था। इस बार के एशियाई खेलों में 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं थी। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग 36 खेलों में भाग ले लिया था।

इस बार के खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक सहित कुल 69 पदक जीतकर अंक तालिका में 8वें स्थान पर रहा है। इस बार भी पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर रहा है और इस बार चीन ने कुल 289 पदक अपने नाम किए है। इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत ने 2010 के एशियाई खेलों में 65 पदक हासिल किये थे। भारत ने वर्ष 1991 में एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक हासिल किए थे जिसके बाद इस बार भारत ने 15 स्वर्ण पदक अपने नाम किए है।

इस बार चीन ने 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 कांस्य पदक सहित कुल 289 पदक के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर रहा है। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है। इस बार के खेलों में जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स 2018 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस बार के खेलों में भारतीय दल की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।



Herald