खेल डेस्क। कप्तान मिताली राज ने अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी 197वें मैच खेली है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मिताली ने नाबाद 125 रन बनाए। हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद भारतीय टीम को तीन मैचों की शृंखला के अन्तिम मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
एशिया कप: हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
भारतीय कप्तान मिताली राज ने एक साल से अधिक समय बाद पहला और सातवां एकदिवसीय शतक लगाया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 143 गेंद में 14 चौके और एक छक्के लगाया।भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए मिताली राज (नाबाद 125 रन) और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (51 रन) की पारियों के दम पर पांच विकेट पर 253 रन बनाए।
ASIA CUP 2018: पाकिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराया
इसके जवाब में श्रीलंका ने कप्तान चामरी अटापट्टू की 115 रन की शतकीय पारी की मदद से 49.5 ओवर में सात विकेट पर 257 रन बनाकर जीत हासिल की। श्रीलंकाई कप्तान ने अपनी पारी में 133 गेंदों में 13 चौके और चार छक्के लगाए। चामरी अटापट्टू और सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा (45) ने पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर लक्ष्य हो आसान बनाया।
विजय हजारे ट्रॉफी: एक साल बाद फिर इस टीम की कमान गौतम गंभीर के हाथ में
इससे पहले भारतीय टीम की ओर मिताली राज और मंधाना ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। इसके अलावा 35 वर्षीय मिताली ने ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन और दीप्ति शर्मा (38) के साथ पांचवें विकेट के लिए 92 रन की भागीदारी की। सलामी बल्लेबाज मंधाना ने 62 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके लगाए।
आईसीसी वनडे रैंकिंग: ये गेेंदबाज छीन सकता है जसप्रीत बुमराह से नम्बर वन का ताज