खेल डेस्क। जब कभी भी 1999 विश्व कप की बात की जाएगी तो इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम और दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर की बात जरूर की जाएगी। जहां इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियन बनी थी वहीं लांस क्लूजनर ने अपने प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका को लगभग फाइनल में पहुंचा ही दिया था।दक्षिण अफ्रीका के इस महान ऑलरांउर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 4 सितंबर 1971 को डरबन में हुआ था।
गोल्ड मेडल जीतने वाले तेजिंदर पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं कर पाएं अपने पिता को दिया वादा पूरा1999 के विश्व कप में लांस क्लूजनर ने 17 विकेट लेने के साथ ही 250 रन भी बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने चार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी हासिल किए थे। उन्हें ही मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया था।
1996 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले 46 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धुरंधर ऑलराउंडर लांस क्लूजनर अब दिल्ली रणजी टीम को कोचिंग देंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी को दिल्ली रणजी टीम का सलाहकार कोच नियुक्त किया है।
इस कारण लम्बे समय तक सचिन तेंदुलकर के नाम ही रहेगा ये विश्व रिकॉर्ड
डीडीसीए की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, क्लूजनर को दिल्ली रणजी टीम का सलाहकार कोच और पूर्व बल्लेबाज मिथुन मन्हास को टीम का कोच बनाया गया है। वहीं शंकर सैनी को टीम का मैनेजर और सैफ नकवी को फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर नियुक्त किया गया है। 1996 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले 46 वर्षीय क्लूजनर ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से 49 टेस्ट और 171 वनडे खेले।
एलिस्टेयर कुक ने जिस टीम के खिलाफ शुरू किया था टेस्ट करियर अब उसी के विरूद्ध खेलकर लेंंगे संन्यास
उन्होंने पांच दिनों के क्रिकेट मैच में 1906 रन बनाने के अलावा 80 विकेट भी हासिल किए हैं। उनहोंने एक दिवसीय क्रिकेट में अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से 3576 रन बनाने के साथ ही 192 विकेट भी हासिल किए हैं। क्लूजनर ने अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।