क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम में मौका मिला था. वह भारत की अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गये थे, लेकिन उनका प्रदर्शन इस सीरीज में कुछ खास नहीं रहा था.
भारत की अंडर-19 टीम ने श्रीलंका में 2-0 के अंतर से तो सीरीज ने तो यह टेस्ट सीरीज जीत ली थी, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. जहां वह बल्लेबाजी में दो मैच खेलकर 7 की मामूली औसत से मात्र 14 रन बना पाये थे. वही गेंदबाजी में भी वह मात्र 3 विकेट ही हासिल कर पाये थे.
अब मुंबई की अंडर-19 टीम में मिली जगह

इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर के प्रशंसकों के लिए एक काफी खुशी की खबर आ रही हैं. दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-19 टीम में मौका मिला हैं.
16 सितंबर से देश में आल इंडिया अंडर-19 जे वाई लेले इन्वेस्टनल वनडे टूर्नामेंट खेला जाना हैं. यह इस टूर्नामेंट का छठा सीजन होगा. यह टूर्नामेंट बड़ौदा में हैं.
इसी टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-19 टीम में जगह मिली हैं. बता दें, कि इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम की कप्तानी सुवेद पारकर को मिली है.
बता दें, कि अर्जुन तेंदुलकर श्रीलंका की अंडर-19 टीम के खिलाफ अपने घरेलू क्रिकेट करियर का आगाज कर चुके हैं. वहीं उन्हें भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम को नेट्स में भी गेंदबाजी करने का अनुभव हैं. हाल में ही उन्हें भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये लॉर्ड्स टेस्ट में विराट कोहली को प्रैक्टिस कराते हुए देखा गया था.
इस प्रकार है मुंबई की पूरी अंडर-19 टीम

सुवेद पारकर (कप्तान), दिव्यांशु सक्सेना, करण साहा, प्रग्नेश कन्पिलेवर, हस्हिर दफेदार, आर्स्लन शेख, यश सालुंके, केसर सिंह थापा, वैभव कलमकर, आर्थ्वा अन्कोल्नकर, भूषण जालावाधकर, प्रफुल देवकटे, अर्जुन तेंदुलकर, उजैर खान, बलवंत सिंह सोढा, सक्षम प्रशार.
The post मुंबई अंडर-19 टीम में अर्जुन तेंदुलकर को मिली जगह, जाने कौन हैं टीम का कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.