भारतीय टीम से विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बड़ी उम्मीदें थी। भारतीय टीम ने इस टेस्ट सीरीज में लड़ने का जज्बा भी दिखाया लेकिन आखिर फिर से कहानी वहीं रही और भारतीय टीम को सीरीज के चार मैचों के बाद ही सीरीज को गंवाना पड़ा है।

पिछले तीन साल में कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का रहा विराट प्रदर्शन
पिछले कुछ सालों की बात करें तो भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में एकछत्र राज कर रही है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को पिछले तीन सालों में खासी सफलता हाथ लगी है। इस सफलता के दम पर ही आज भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग के नंबर एक पायदान पर है।

इन तीन साल के सबसे बड़े नायक रहे रविन्द्र जडेजा को नहीं मिल रहा इंग्लैंड में मौका
भारतीय टीम के लिए इन पिछले तीन साल के प्रदर्शन में कप्तान विराट कोहली के बाद जो खिलाड़ी दूसरा सबसे बड़ा नायक रहा उसे टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के पहले चार टेस्ट मैचों में मौका ही नहीं दिया है। ये हैं ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा…..। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा को इंग्लैंड दौरे पर तो गए लेकिन अब तक उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं दिया है।

जडेजा ने पिछले 3 साल में कोहली के बाद सबसे ज्यादा 5 मैन ऑफ द मैच पर किया कब्जा
आखिर कैसे रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम की सफलता में कप्तान विराट कोहली के बाद सबसे बड़े सूत्रधार रहे हैं ये तो उनका रिकॉर्ड ही बयां कर रहा है। भारतीय टीम के इस फिरकी गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी के साथ ही अपनी उपयोगी बल्लेबाजी के दम पर तीन साल में खेले 24 टेस्ट मैचों में 5 बार मैन ऑफ द मैच हासिल किया है। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 की घरेलु सीरीज में तो जड्डू को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया था।

कोहली और मोइन अली पिछले 3 साल में जीत चुके हैं 6-6 मैच ऑफ मैच अवार्ड
वहीं अगर रविन्द्र जडेजा के पिछले तीन साल के इस प्रदर्शन को विश्व टेस्ट क्रिकेट के स्तर पर आकलन किया जाए तो वो सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच जीतने वाले तीसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इस मामले में विराट कोहली 33 मैचों में 6 मैन ऑफ द मैच और मोइन अली 35 मैचों में 6 मैन ऑफ द मैच के साथ पहले दो पायदान पर हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर 5 मैन ऑफ द मैच के साथ रविन्द्र जडेजा और कगिसो रबाडा भी 35 टेस्ट मैचों में 5 मैन ऑफ द मैच के साथ चौथे खिलाड़ी हैं।

पिछले तीन साल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ मैच जीतने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच मैन ऑफ द मैच
विराट कोहली 33 6
मोइन अली 35 6
रविन्द्र जडेजा 24 5
कगिसो रबाडा 32 5
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post जिस भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया को नम्बर 1 बनने में की मदद उसे ही विराट बैठा रहे हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.