ढाका| भारतीय पुरुष फुटबाल टीम ने यहां सैफ कप के अपने पहले मैच में बुधवार को श्रीलंका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। ग्रुप-बी के इस मैच में भारतीय टीम के लिए आशिक कुरुनियन ने 36वें और लालियांजुआला चांग्ते ने 47वें मिनट में गोल किए।
पहले हाफ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे हाफ के शुरुआत में ही एक और गोल दागकर अपनी बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया।
भारतीय टीम अब ग्रुप-बी में अगला मुकाबला नौ सितंबर को मालदीव के साथ खेलेगी।
The post सैफ कप : भारत ने श्रीलंका को 2-0 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.