भारतीय पुरूष टीम जहां इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप में हिस्सा ले रही है तो वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पड़ौसी देश श्रीलंका के दौरे पर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी तरह से शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला गया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका से जीती टी-20 सीरीज
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर आयी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को तीसरे मैच में 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में को 2-0 से अपने नाम कर लिया, तो वहीं दूसरा मैच बारिश से धुल गया था। इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज को भी अपने नाम किया था। इस तरह से श्रीलंका दौरे पर भारतीय महिला टीम पूरी तरह से छायी रही।

श्रीलंका ने पहले खेलते हुए बनाए 131 रन
कोलंबो में भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच तीसरा टी-20 मैच खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर का ये फैसला सही साबित हुआ और भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पूरी टीम के निर्धारित 20 ओवर में 131 रनों पर ही रोक लिया और साथ ही 8 विकेट भी झटके। श्रीलंका के लिए सिरिवर्धने ने सबसे ज्यादा 35 रन तो भारत के लिए अरूंधती रेड्डी और कप्तान हरमनप्रीत ने 2-2 विकेट झटके।

भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर ही हासिल किया लक्ष्य
भारतीय महिला टीम को 132 रन का आसान लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में भारत के 10वें ओवर में 3 विकेट 57 के स्कोर पर गिर गए। लेकिन इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर जीत की मंजिल तक ले आए। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज बाद में एक बाद एक चलती बनी लेकिन औपचारिकता कृष्णमूर्ति और पाटिल ने पूरी कर दी। रोड्रिग्स ने शानदार 57 तो हरमनप्रीत कौर ने 24 रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारती महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 में भी दी मात, किया सीरीज पर 2-0 से कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.