Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

20 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ रवि शास्त्री के डेटिंग की खबरें आने के बाद सोशल मीडिया पर आ रहे मजाकियां कमेन्ट

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री यानि बॉलीवुड जगत और खेल की दुनिया का जैंटलमैन गेम कहे जाने वाले क्रिकेट के बीच एक अलग तरह का नाता है। आए दिन या यूं कहें कि इसका एक लंबा इतिहास रहा है कि किसी ना किसी क्रिकेटर का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस के साथ जुड़ा रहता है। ये खबरें वैसे तो आम हैं जिसमें भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ी भी हैं।

रवि शास्त्री और एक्ट्रेस निमरत कौर के बीच डैटिंग की उड़ी अफवाह

भारतीय मौजूदा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तो युवा है जो उनका नाम बॉलीवुड जगत की अदाकाराओं के साथ जुड़ते देखते हैं लेकिन यहीं बात जब 56 साल के भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए आए तो किसी को भी हैरानी होना लाजिमी है। लेकिन इन दिनों भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और बॉलीवुड की अभिनेत्री निमरत कौर के बीच संबंध की अफवाहें उड़ रही हैं।

मीडिया में रवि शास्त्री का निमरत कौर के साथ अफेयर की चर्चा

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड में है जहां उनकी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार हुई है, लेकिन इस हार की चर्चा से भी ज्यादा इस समय मीडिया में मुख्य कोच रवि शास्त्री और उनसे उम्र में 20 साल छोटी अभिनेत्री निमरत कौर के साथ अफेयर की चर्चा छाटी हुई है। ये खबर भारतीय मीडिया में आग की तरह फैल गई है।

साल 2015 से रवि शास्त्री और निमरत कौर कर रहे हैं डैट!

खबरों की माने तो रवि शास्त्री 56 साल की उम्र में अपने से 20 साल छोटी यानि 36 साल की निमरत कौर के साथ पिछले कुछ समय से डैटिंग कर रहे हैं। लंच बॉक्स और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों में काम कर चुकी निमरत कौर और रवि शास्त्री को एक साथ साल 2015 में एक जर्मन कार के एंडोर्समेंट में भी देखा गया था जब इस लग्जरी कार का प्रदर्शन किया गया था। मुंबई मिरर की माने तो तभी से रवि शास्त्री और निमरत कौर के बीच अफेयर चल रहा है।

ट्वीटर पर उड़ा रवि शास्त्री का जमकर मजाक

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का बॉलीवुड अदाकारा निमरत कौर के साथ इस अफेयर की चर्चा के बीच ट्वीटर पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। रवि शास्त्री को लेकर फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं तो वहीं इनकी उम्र के बीच का अंतर भी चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।

देखिए ये ट्वीट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post 20 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ रवि शास्त्री के डेटिंग की खबरें आने के बाद सोशल मीडिया पर आ रहे मजाकियां कमेन्ट appeared first on SportzWiki Hindi.