भारतीय क्रिकेट टीम की वो साल 2011 के विश्व कप के फाइनल में मिली जीत हमेशा के लिए जेहन में छा गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के उस समय के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बल्ले से निकला विजय छक्का कौन भूल सकता है? एमएस धोनी के बल्ले से निकला ये वहीं छक्का था जिसमें टीम इंडिया को 28 साल के बाद विश्व कप का ताज दिलाया था।

विश्व कप 2011 फाइनल में युवराज की जगह धोनी पहुंचे थे नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने
वानखेड़े स्टेडियम में 2011 के विश्व कप फाइनल में मिली जीत भारतीय टीम के लिए बहुत ही खास है। इस दिन वो हुआ जो पहले कभी ना हुआ था। भारत ने अपनी मेजबानी में ही विश्व कप को जीता था। महेन्द्र सिंह धोनी इस मैच में भारतीय टीम के लिए जीत के सबसे बड़े नायक बने। धोनी इस मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने लेकिन पूरे विश्व कप के दौरान इस नंबर पर युवराज सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे।

फॉर्म में चल रहे युवी के स्थान पर धोनी के आने से हर कोई था हैरान
कई फैंस यही सोच रहे होंगे कि फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह को क्यों नहीं भेजा तो वहीं कई फैंस ये सोच रहे होंगे कि महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी को उठाते हुए खुद आगे आकर टीम के लिए ये बड़ा कदम उठाया लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि जो भारतीय कप्तान नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए वो फैसला उनका नहीं बल्कि टीम में बैठे दूसरे दिग्गज खिलाड़ी का था।

वीरू का खुलासा सचिन ने खेला था ये मास्टर स्ट्रोक
जी हां महेन्द्र सिंह धोनी के फाइनल मैच में अचानक से आगे बल्लेबाजी के लिए उतरने पर तो हर कोई धोनी की तारीफ कर रहा है लेकिन उनको आगे बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला मास्टर-ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर का था। ये हम नहीं बल्कि उस टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का कहना है। वीरू ने धोनी को आगे उतारने के पीछे सचिन तेंदुलकर का मास्टर स्ट्रोक बताया।

सचिन ने कहा था, राइटी के स्थान पर राइटी और लेफ्टी के स्थान पर लेफ्टी
वीरेन्द्र सहवाग ने इस बात को लेकर कहा कि सचिन तेंदुलकर ने एम एस धोनी से कहा कि अगर राइट हैंड बल्लेबाज आउट हुआ तो राइट हैंड बल्लेबाज जाएगा और अगर लेफ्ट हैंड बल्लेबाज आउट हुआ तो लेफ्टी जाएगा। और फिर विराट कोहली आउट हुए, उनके स्थान पर एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए पहुंचे और इसी कारण से अच्छी फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post सहवाग का बड़ा खुलासा, 2011 विश्वकप में इस खास के कहने पर धोनी आए थे युवराज से पहले बल्लेबाजी करने appeared first on SportzWiki Hindi.