Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोईन अली का खुलासा, 2015 में एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ओसामा कहकर बनाया था मजाक

moeen ali

इंग्लैंड के जबरदस्त ऑल राउंडर खिलाड़ी मोईन अली ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा 2015 में किए गए अपमान के बारे में बताया है. मोईन की ऑटोबायोग्राफी जल्द ही आने वाली है. इसमें मोईन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना करते हुए असभ्य बताया.

एशेज सीरीज के दौरान कहा ‘ओसामा’

2015 में एशेज सीरीज के दौरान कार्डिफ टेस्ट में मोईन ने शानदार प्रदर्शन किया था. पहली पारी में मोईन ने 77 रनों की पारी खेली थी. जबकि गेंदबाजी की दोनों पारियों में 5 विकेट निकालने में कामयाब रहे थे. इंग्लैंड ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 169 रनों हराया.

moeen ali

वहीं कार्डिफ मैच के दौरान मोईन अली के लिए एक सबसे ख़राब अनुभव रहा. एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा उन्हें ‘ओसामा’ बोला गया. जिसने मोईन को गहरी ठेस पहुंचाई.

मोईन ने इसका खुलासा करते हुए अपनी बुक में लिखते हुए बताया ”मेरे व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में ये पहला शानदार एशेज टेस्ट था. हालांकि, ये ऐसी घटना भी हुई जिसने मुझे विचलित कर दिया. एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान पर मेरे पास आया और कहा ‘ये लो ओसामा’ मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैंने क्या सुना. मुझे याद है कि मैं बहुत गुस्से में आ गया था. इसे पहले मैं कभी भी क्रिकेट मैदान पर इस तरह गुस्से में नहीं आया”

आगे मोईन ने कहा ”मैंने कुछ लोगों से इसके बारे में बताया कि उस खिलाड़ी ने मुझे क्या कहा. मुझे लगा कि इस बारे में ट्रेवर बेलिस(इंग्लैंड कोच) को डरेन लेहमेन(ऑस्ट्रेलिया कोच) से बात करनी चाहिए. लेहमेन ने उस खिलाड़ी से पूछा ‘क्या तुमने मोईन को ओसामा कहा ? उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसने कहा था कि ये लो तुम पार्ट टाइमर हो. इसके बाद मैं पूरी सीरीज में गुस्से में रहा.”

moeen ali

वहीं शुक्रवार को मोईन ने टाइम्स को दिए इन्टरव्यू में कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम बिल्कुल भी पसंद नहीं है. मोईन ने कहा ”आप किसी से भी बात करेंगे, वह यही कहेंगे कि मैं जितनी भी टीमों के साथ खेला हूं उनमें ऑस्ट्रेलिया मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं. ऐसा इसलिए नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया हमारी पुरानी दुश्मन है. बल्कि, इसलिए कि वह खिलाड़ियों और लोगों का सम्मान नहीं करते.”

The post मोईन अली का खुलासा, 2015 में एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ओसामा कहकर बनाया था मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.