श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश की टीम ने 261 रन बनाये हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पहले ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को खो दिया। मैच के दूसरे ही ओवर में तमीम इकबाल चोट की वजह से मैदान के बाद चले गए।
सुलंगा लकमल की लगी गेंद

बांग्लादेश की पारी की दूसरे ही ओवर में श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुलंगा लकमल की गेंद तमीम इकबाल के हाथ पर लगी। लकमल की पटकी हुए गेंद को पुल करने के चक्कर में गेंद तमीम के निचले हाथ पर आकर लगी। जिसके बाद तमीम दर्द से कराह उठे। उनकी चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
उसके बाद रिपोर्ट आई कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है और वह पूरे एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
तमीम ने दिखाया जज्बा
229 के स्कोर पर बांग्लादेश ने अपना 9वां विकेट खो दिया। इसके बाद लगा कि उनकी पारी समाप्त हो गई लेकिन फ्रैक्चर हाथ के साथ तमीम इकबाल बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने एक साथ से ही बल्लेबाजी की। हालांकि, उन्हें सिर्फ 1 गेंद का ही सामना करना पड़ा। इस बार भी गेंदबाज सुलंगा ही थे लेकिन तमीम ने एक हाथ से ही गेंद को वहीं दबा दिया।
दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे मुशफिकुर ने दोबारा उन्हें स्ट्राइक पर आने नहीं दिया और ताबड़तोड़ रन बनाये। अंतिम विकेट ले लिए दोनों ही बल्लेबाजों ने 32 रन जोड़े। इसमें तमीम का योगदान एक रन का भी नहीं था।
कुंबले और स्मिथ की दिलाई याद

तमीम इकबाल के इस जज्बे को देखकर पूर्व भारत लेग स्पिनर अनिल कुंबले और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की याद आ गई। कुंबले ने जहाँ टूटे जबड़े से वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी की और विकेट भी चटके थे वहीं स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में टूटे हाथ से मिचेल जॉनसन की गेंदबाजी पर बल्लेबाजी की।
देखें वीडियो:
— Vinay Tripathi (@VinayTr85616518) September 15, 2018
The post एशिया कप 2018: चोटिल होने के बावजूद देशप्रेम की वजह से सिर्फ 1 हाथ से बल्लेबाजी करने उतरे तमीम इक़बाल, दिला दी कुंबले की याद appeared first on SportzWiki Hindi.