अब तो बस कुछ ही घंटे का इंतजार और फिर से शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस साल का सबसे बड़ा क्रिकेट ब्लॉक-बस्टर मुकाबला… कई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए इतने दिनों का इंतजार करने से भी ज्यादा कुछ घंटों का इंतजार करना बड़ा ही मुश्किल हो रहा होगा। आखिर 15 महीनों के बाद क्रिकेट जगत की दो सबसे चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने हो इसके मायने अपने आप में बिल्कुल अलग हो जाते हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कर रहा है हर कोई इंतजार
संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे क्रिकेट एशिया कप में बुधवार यानि आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल मैदान में महा-मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच को लेकर ना सिर्फ दोनों टीमों के क्रिकेटर या दोनों ही टीमों के फैंस इंतजार कर रहे हैं बल्कि साथ ही पूर्व क्रिकेटर भी बड़े बेताब नजर आ रहे हैं।

प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी का दौर जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के बाद ये पहला मैच होने जा रहा है। इस हाई वॉल्टेज मुकाबले के लिए हर कोई अपनी ओर से दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी कर रहा है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह ने भी की अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा
तो इसी भविष्यवाणी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह भी कूद गए हैं। आरपी सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम की अपनी ओर से प्लेइंग इलेवन बतायी है। आरपी सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो खुद भारतीय प्लेइंग इलेवन का प्रेडिक्ट कर रहे हैं।

आरपी ने पहले मैच की टीम से किए तीन बदलाव
हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह ने भारत की प्लेइंग इलेवन बल्लेबाजी क्रम के अनुसार बताते हुए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन को रखा है तीसरे क्रम पर अंबाती रायडू, चौथे स्थान पर केएल राहुल को शामिल किया तो पांचवें क्रम पर महेन्द्र सिंह धोनी, नंबर-6 पर केदार जाधव, नंबर-7 पर हार्दिक पंड्या, नंबर-8 पर भुवनेश्वर कुमार को रखा। इसके बाद कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, और जसप्रीत बुमराह को रखा।
आरपी सिंह ने टीम में हांगकांग के खिलाफ मैच से तीन बदलाव किए जिसमें केएल राहुल को दिनेश कार्तिक की जगह, हार्दिक पंड्या को खलील अहमद की जगह और शार्दुल ठाकुर की जगह पर जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया।

देखिए ये वीडियो
India vs Pakistan always an exciting encounter. Here is my predicted XI for today's match. #INDvPAK #AsiaCup2018 pic.twitter.com/4axgwLtWFR
— R P Singh (@rpsingh) September 19, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- पाकिस्तान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरना चाहते हैं आरपी सिंह, इन 3 को बाहर करने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.