Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: 11 बार एशिया कप में हुआ हैं भारत-पाकिस्तान का सामना, जाने किसका पलड़ा हैं भारी

क्रिकेट प्रेमी अगर किन्ही दो देशों के क्रिकेट मैच का बेसब्री से इंतजार करते है, तो वह भारत और पाकिस्तान का मैच है. जब भी यह दोनों टीमें आपस में टकराती है. उस दिन हर तरफ सनाटा सा छा जाता है, क्योंकि क्रिकेट प्रेमी अपने घर पर इन दोनों टीमों का ही मैच देखने टीवी के सामने चिपक जाते है.

एशिया कप 2018 में टकरायेंगे भारत और पाकिस्तान 

बता दें, कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मुकाबला 19 सितंबर को खेला जायेगा.  भारत वर्तमान में एशिया कप का चैंपियन है. भारत ने साल 2016 में बांग्लादेश में हुआ एशिया कप जीता था. 15 से 28 सितंबर के बीच युएई में साल 2018 का एशिया कप खेला जाना है. जिसमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एशिया की एक और टीम हिस्सा लेगी.

एशिया कप की छठी टीम का चयन एशिया कप क्वालीफायर 2018 टूर्नामेंट से किया जायेगा. एशिया कप क्वालीफायर 2018 टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग शामिल है.

वनडे एशिया कप में रहा है बराबरी का रिकॉर्ड 

बता दें, कि भारत और पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कुल 11 मैच खेले है. जिसमे से भारतीय टीम ने 5 मैच जीते है और पाकिस्तान की टीम ने भी 5 मैच ही जीते है. दोनों टीमों के बीच एशिया कप में खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा था.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का पहला मैच साल 1984 में खेला गया था. इस मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 54 रन के अंतर से जीत लिया था.

2016 के एशिया कप का टी-20 फॉर्मेट का मैच भी जीता था भारत ने 

बता दें, कि साल 2016 का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था. साल 2016 में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. इस मैच को भारत की टीम ने जीत लिया था.

The post एशिया कप 2018: 11 बार एशिया कप में हुआ हैं भारत-पाकिस्तान का सामना, जाने किसका पलड़ा हैं भारी appeared first on SportzWiki Hindi.