Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 के लिए पाकिस्तान की 16 सदस्यी टीम का हुआ ऐलान, अफरीदी को मिली जगह

संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में 15 से 28 सितंबर तक होने वाले एशिया कप के लिए 1 सितंबर शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया था.

इसी बीच एशिया कप से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, एशिया कप के लिए पाकिस्तान की 16 सदस्यी टीम का भी ऐलान हो गया है.

पहली बार वनडे टीम में शान मसूद और अफरीदी को मिली जगह

बता दें, कि पाकिस्तान की एशिया कप टीम में पहली बार शान मसूद और शाहीन अफरीदी को जगह मिली है. अबतक इन दोनों ही खिलाडियों ने पाकिस्तान की टीम के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला है. बता दें, कि शान मकसूद ने पाकिस्तान के लिए 12 टेस्ट मैच खेले हुए है. वहीं शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 3 टी-20 मैच खेले हुए है.

हफिज और इमाद को नहीं मिली जगह 

बता दें, कि पाकिस्तान की एशिया कप की टीम में मोहम्मद हफीज व इमाद वसीम जैसे सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. इमाद को लेकर कहा जा रहा है, कि वो यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाये है. वहीं अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को टीम से ड्राप कर दिया गया है.

इस प्रकार है एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम 

सरफराज अहमद (कप्तान), फखार जामन, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म, शोएब मलिक, असिफ अली, हैरिस सोहेल, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद अमीर, जुनैद खान, उस्मान शिनवारी, शाहीन अफरीदी

 

बता दें, कि पाकिस्तान की टीम को भारत के ग्रुप में रखा हुआ है. भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 19 सितंबर को दुबई में खेला जायेगा. पाकिस्तान और भारत एशिया कप की प्रबल दावेदार टीम है.

The post एशिया कप 2018 के लिए पाकिस्तान की 16 सदस्यी टीम का हुआ ऐलान, अफरीदी को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.