एशिया कप 2018 की शुरुआत 15 सितम्बर से हो रही रही है। इसके लिए भारत और श्रीलंका ने कल अपने टीम की घोषणा कर दी थी। भारतीय टीम ने अपने कप्तान विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया है। वहीं श्रीलंका की टीम में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है। इसके बाद अफगानिस्तान ने भी आज अपने टीम की घोषणा कर दी।
17 सदस्यी है टीम

अफगानिस्तान की अफगान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए अपने 17 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी है। असगर अफगान कप टीम की कमान सौंपी गई है। इस टीम को 4 स्पिन गेंदबाजों को जगह मिली है। जिसमें रशीद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और शारफुद्दीन अशरफ शामिल हैं। अशरफ की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्वकप क्वालीफायर में खेला था।
इसके अलावा टीम में मोहम्मद शहजाद के अलावा मुनीर को दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। मुनीर ने अभी तक अफगान टीम के लिए कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
श्रीलंका से पहला मुकाबला

एशिया कप में अफगान टीम का पहला मुकाबला श्रीलंका की टीम से है। यह मैच 17 सितम्बर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 20 सितम्बर को असगर अफगान की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी।
अफगानिस्तान के ग्रुप में दोनों ही मजबूत टीमें हैं। बांग्लादेश जहाँ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी वहीं पिछले एशिया कप में भी इस टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। इसीलिए एशिया कप के सुपर फोर में पहुँचने के लिए इस टीम को काफी मेहनत की जरूरत पड़ेगी।
अफगान बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी
अफगान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर टीम चयन के बारे में जानकारी दी। इस प्रकार है टीम:
मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, असगर अफगान (कप्तान), रहमत शाह, सामीउल्ला शेनवारी, हाशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जद्रान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, रशीद खान, मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, इहसानुल्ला जनत, सईद शिरजाद, वफादार, मुनीर अहमद कक्कड़, शारफुद्दीन अशरफ
Afghanistan's squad for the upcoming Asia Cup in UAE.#AsiaCup2018 pic.twitter.com/hQD1qTSUm3
— Afghan Cricket Board (@ACBofficials) September 2, 2018
The post एशिया कप 2018: 17 सदस्यी अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान, टीम में कई चौंकाने वाले नाम शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.