Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 : रोहित और माही पहुंचे दुबई, इस टीम से होगा पहला मुकाबला 18 को

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम हिटमैन रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप में अपना दम दिखाने के लिए कुछ खिलाड़ी गुरूवार को ही दुबई रवाना हो गए है। बाकी के खिलाड़ियों को दो दिन का आराम दिया गया है। क्योंकि वो इंग्लैंड दौरे से अभी ही आए है। भारतीय टीम हाल ही में विराट की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे से टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज हार कर आई है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। खैर, भारतीय कप्तान विराट कोहली एशिया कप में अपने जलवे नहीं बिखेर पाएंगे। विराट कोहली की जगह ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में इस पद पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

ये हैं भारत के वो टॉप बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैच में छक्का जड़कर पूरा किया शतक

रोहित की कप्तानी में दुबई पहुंची टीम महेन्द्र सिंह धोनी, केदार जाधव, कुलदीव यादव और चहल रवाना हुए है। इसी बीच भारतीय टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित, धोनी, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ फोटो पोस्ट की। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप का आरम्भ 18 सितंबर से करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हांगकांग से होगा। इसके बाद भारत का मुकाबला 19 सितंबर को प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से होगा। भारतीय इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान को हराकर पिछली हार का बदला जरूर लेना चाहेगी।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद इस क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे कुक

15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के सभी मैच दुबई और अबु धाबी में खेले जाएंगे। 50 ओवर के इस प्रतियोगिता में पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।