बांग्लादेश टीम के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकवाल पहले ही मैच में चोटिल होकर पूरे एशिया कप से बाहर हो गए थे. इस कमी को दूर करने के लिए अब सौम्य सरकार और इमरुल कायस को टीम में शामिल किया गया है. तमीम इकबाल के बाहर होने के बाद लिटन दास और नजमुल होसैन को सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गयी. मगर दोनों ही बल्लेबाज सफल नहीं हो पाए.

बांग्लादेश को पिछले दो दिनों में लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 20 सितंबर को जहां अफगानिस्तान से 136 रनों की बड़ी हार मिली तो वहीं 21 सितंबर को भारत ने भी 7 विकेट से करारी हार दी.
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे भारतीय टीम ने 36.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
सौम्य सरकार और इमरुल कायस टीम में हुए शामिल
बांग्लादेश टीम को अपना अगला मैच अफगानिस्तान के साथ खेलना है. एशिया कप में बने रहने के लिए टीम को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. सौम्य सरकार और इमरुल कायस टीम के लिए रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हो सकते हैं.
इमरुल कायस काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं. वह बांग्लादेश के लिए 70 वनडे मैच खेल चुके हैं. जबकि सौम्य सरकार ने 32 वनडे मैच खेले हैं. सरकार और इमरुल ने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले वर्ष अक्टूबर में खेला था. 25 वर्षीय सरकार अभी तक 34.53 की औसत से 967 रन बना चुके हैं. जबकि 31 वर्षीय इमरुल ने 28.95 की औसत से 1998 रन बनाए हैं.

स्टार ऑल राउंडर शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम दोनों ही चोटिल होने के बाद भी खेल रहे हैं. मुश्फिकुर पसलियों में चोट से जूझ रहे हैं, जबकि शाकिब अल हसन की उंगली में चोट है.
बांग्लादेश स्क्वैड – मशरफे मुर्तजा(कप्तान), शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, अरीफुल हक़, महमुदुल्लाह, मोसद्देक होस्सैन, नजमुल होस्सैन, मेहदी हसन मिर्ज़ा, नजमुल इस्लाम, रुबेल होस्सैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू हैदर, मोमीनुल हक़, सौम्य सरकार, इमरुल कायस.
The post एशिया कप-2018 : लगातार 2 हार के बाद बांग्लादेश ने किया टीम में बदलाव इन 2 खिलाड़ियों को बुलाया वापस appeared first on SportzWiki Hindi.