Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- श्रीलंका को एशिया कप से पहले लगा बड़ा झटका, 2 खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध

एशिया के क्रिकेट गलियारों में अब एशिया कप की चर्चाएं शुरू हो चुकी है। 15 से 28 सितंबर तक यूएई की मेजबानी में होने वाले एशिया कप के लिए अब धीरे-धीरे एक के बाद एक सभी टीमों का ऐलान हो रहा है, लेकिन इसी बीच एशिया कप में शामिल होने वाली श्रीलंकाई टीम की घोषणा के बाद एक बड़ा झटका लगा है।

दिनेश चांडिमल की अंगुली में फ्रेक्चर, एशिया कप में खेलना संदिग्ध

जी हां श्रीलंका को एशिया कप से पहले अपने अनुभवी खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांडिमल की चोट ने चिंता में डाल दिया है। दिनेश चांडिमल को हाल ही में श्रीलंका की घरेलु टी-20 टूर्नामेंट के दौरान दाएं हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है, जिसके बाद एशिया कप में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

अकिला धनंजय का भी पहले दो मैचों में खेलना मुश्किल

एशिया कप मेें श्रीलंका को अपना पहला मैच 15 सितंबर को उद्घाटन के दिन ही बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है तो वहीं दूसरा मैच 17 सितंबर को अफगानिस्तान के साथ खेला जाएगा। दिनेश चांडिमल की चोट तो श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है ही, लेकिन साथ ही उनके स्टार स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय का भी पहले दो मैचों में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। अकिला धनंजय उस दौरान अपनी पत्नी के साथ रहेंगे, जिसके द्वारा पहले बच्चे के जन्म होने पर संभावना है।

चांडिमल के स्थान पर निरोशन डिकवेला हो सकते हैं स्टेंड बाय

श्रीलंका के लिए इन दो सबसे बड़े खिलाड़ियों का एशिया कप के मैच के लिए फिट नहीं होना चिंताजनक है। वैसे श्रीलंका ने एशिया कप के लिए अपने अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को करीब एक साल के बाद वापस लिया है। वहीं अकिला धनंजय के शुरुआती मैचों में नहीं खेलने पर टीम में शामिल किए गए दिलरूवान परेरा स्पिन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

तो वहीं दिनेश चांडिमल के नहीं खेलने की स्थिति में निरोशन डिकवेला को स्टेंड बाय रखा जा सकता है जो टीम से बाहर कर दिए गए थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- श्रीलंका को एशिया कप से पहले लगा बड़ा झटका, 2 खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध appeared first on SportzWiki Hindi.