Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- बांग्लादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा ने 20.1 ओवर में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, शोएब मलिक को नहीं हुआ यकिन

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे 14वें एशिया कप टूर्नामेंट में बुधवार को बांग्लादेश ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को परास्त कर फाइनल में जगह बना ली है। एशिया कप में सुपर-4 के आखिरी मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए फाइनल में जगह बनाने के लिए करो या मरो का मुकाबला था जहां पर उम्मीदों के विपरित बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को 37 रन से हराकर बाजी मारी।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को किया परास्त

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों ही टीमों के लिए गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मैच में बांग्लादेशी टीम ने पहले खेलते हुए 48.5 ओवर में 239 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना करना कर सकी और 50 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन ही बना सकी और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

खराब शुरूआत के बाद मलिक-इमाम ने संभाली पाक पारी

पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के द्वारा दिए गए 240 रनों के लक्ष्य के जवाब में 18 रन के स्कोर पर ही 3 शुरुआती झटके लगे। फखर जमान, बाबर आजम और सरफराज अहमद सस्ते में चलते बने। इसके बाद शोएब मलिक और इमाम उल हक पर बड़ी जिम्मेदारी थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए अपनी टीम की पारी को आगे बढ़ाया।

21वें ओवर में बांग्लादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा का सुपरमैन अवतार

इमाम उल हक और शोएब मलिक जब क्रीज पर जमने लगे तो पाकिस्तान की टीम वापसी करती नजर आयी। पाकिस्तान को जब ये दोनों बल्लेबाज आगे ले जा रहे थे और चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़ चुके थे। तभी पारी के 21वें ओवर ने मैच में ट्वीस्ट ला दिया। इस ओवर में रूबेल हुसैन की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा ने हैरतअंगेज कारनामा किया।

मुशरफे मुर्तजा ने पकड़ा चमत्कारिक कैच

क्रीज पर जम चुके शोएब मलिक ने 21वें ओवर की पहली गेंद को फ्लिक किया लेकिन शॉर्ट मिडविकेट पर खड़े मुशरफे मुर्जता ने सुपरमैन की तरह उड़ते हुए अपनी बायी ओर हवा में छलांग लगाते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा। मुर्जता के इस चमत्कारिक कैच को देखकर बल्लेबाज शोएब मलिक तक को यकिन नहीं हो पा रहा था और इस तरह से अपनी चपलता से मुर्तजा ने बांग्लादेश को वापसी करायी।

देखिए वीडियो

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- बांग्लादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा ने 20.1 ओवर में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, शोएब मलिक को नहीं हुआ यकिन appeared first on SportzWiki Hindi.