Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- फाइनल मैच से ठीक पहले मुशरफे मुर्तजा ने कहा ये 2 दिग्गज खिलाड़ी नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में आज भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी भिडंत है। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय मजबूत टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी। बांग्लादेश की टीम ने मुशरफे मुर्तजा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में एक बार फिर से जगह बनाने में कामयाब रही।

बांग्लादेश की टीम भारत से लेगी खिताबी जंग में लोहा

बांग्लादेश की टीम को एशिया कप पहले खिताब का इंतजार है और वो इस बार उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि किसी तरह से एशिया कप में पहली बार चैंपियन बनने का कारनामा करे। बांग्लादेश की टीम पिछले कुछ सालों से हर एक टूर्नामेंट में हॉट डॉग के रूप में शिरकत करती है जो बड़ी टीमों को चौंकाने की क्षमता रखती है।

बांग्लादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा फाइनल से पहले चिंतित

बांग्लादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा को इस बार बांग्लादेश की टीम से कुछ अच्छा करने की उम्मीद है लेकिन साथ ही बांग्लादेशी कप्तान मुशरफे मुर्तजा को अपने दो प्रमुख खिलाड़ी तमीम इकबाद के साथ ही शकीब अल हसन को खोने का भी मलाल है। ऐसे में भारत के सामने बांग्लादेश को कुछ अलग करने की जरूरत है।

फाइनल से पहले हमारे प्रमुख खिलाड़ी खोना सबसे चिंताजनक बात

मुशरफे मुर्तजा ने फाइनल मैच से पहले कहा कि

“हम मुश्किल परिस्थिति में आ गए हैं जब हमने एक और खिलाड़ी को खो दिया साथ ही एक खिलाड़ी मुशफीकुर खेलेंगे या नहीं खेलेंगे इस पर संदेह है। इसका मतलब ये है कि हमें काफी ज्यादा सीखना होगा। ये हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा सबक है।मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ी इससे सीखेंगे। जरूरी होगा कि हम अंतिम गेंद तक लड़े।”

हमारे प्रमुख खिलाड़ियों के जाने के बाद भी टीम नहीं हुई निराश

ये बहुत मुश्किल होगा क्योंकि यहां पर शकीब-तमीम जैसा कोई खिलाड़ी नहीं है। शकीब टूर्नामेंट से पहले ही पचास फिसदी फिट नहीं थे। तमीम हमारे पास पहले ही मैच से नहीं रहे। अच्छी बात ये रही कि इससे हमारे खिलाड़ी निराश नहीं हुए। उन्होंने लड़ाई की। हमने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ मैच गंवाएं।”

भारत के खिलाफ होगी हमारी भावनाओं की परीक्षा

भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में बांग्लादेशी टीम की दबाव में अच्छे प्रदर्शन को करने की चुनौती होगी ऐसे में मुर्तजा ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच को अहम माना है। इसे लेकर कहा कि “हमें अपने प्रदर्शन पर गर्व है लेकिन हमें विशेष रूप से अंतिम मैच से पहले हमारी भावनाओं को संभावना होगा। हम उनके(भारत) खिलाफ कैसे लड़ते हैं ये हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। निस्संदेह वो सबसे अच्छी टीम है लेकिन हम देखेंगे कि हमारे पास क्या विकल्प होता है और चाहे हम उनके खिलाफ लड़ सके।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- फाइनल मैच से ठीक पहले मुशरफे मुर्तजा ने कहा ये 2 दिग्गज खिलाड़ी नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.