इन दिनों क्रिकेट जगत में एशिया कप के ही चर्चे हैं। एशिया कप की शुरूआत होने में अब कुछ दिनों का समय शेष रह गया है। संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितंबर से 28 सितंबर के बीच एशिया कप टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके लिए एक के बाद एक सभी शामिल 6 टीमों ने अपनी अंतिम 16 टीम का चयन कर लिया है।

बांग्लादेश ने एशिया कप के लिए चुना अपना 16वां खिलाड़ी
इसी तरह से एशिया की सबसे उभरती और अंडर डॉग मानी जाने वाली बांग्लादेश टीम ने भी अपने पूरे 16 खिलाड़ी तैयार कर लिए हैं। वैसे बांग्लादेश ने 30 अगस्त को ही 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। और इसमें नियमानुसार बचे 16 वें खिलाड़ी के रूप में अनुभवी बल्लेबाज मोमिनुल हक को जगह दी गई है।

अनुभवी बल्लेबाज मोनिनुल हक को 2015 के बाद किया वनडे टीम में शामिल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का इस अंतिम नाम पर गुरूवार को मुहर लगायी। बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक मोमिनुल हक की वनडे टीम में वापसी के साथ ही उन्हें करीब तीन साल के बाद रंगीन पोशाक की टीम में जगह दी है। मोमिनुल हक ने बांग्लादेश के लिए आखिरी बार वनडे मुकाबला 2015 में खेले गए विश्व कप के दौरान खेला था।

बांग्लादेश के लिए मोनिनुल खेल चुके हैं 29 टेस्ट और 26 वनडे मैच
मोमिनुल हक लंबे समय के बाद वनडे टीम में जरूर लौटे हैं, लेकिन उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा अनुभव है। अभी तक इस बांग्लादेश बल्लेबाज ने बांग्लादेश के लिए 29 टेस्ट मैच और 26 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में मोमिनुल के नाम 43.40 की अच्छी औसत से 2170 रन हैं जिसमें इन्होंने 6 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए हैं। तो वनडे में 23.60 की औसत से 543 रन बनाए हैं।

पिछले ही दिनों एक अभ्यास मैच में खेली 182 रनों की पारी से किया प्रभावित
वैसे वनडे के प्रदर्शन को देखकर तो मोमिनुल हक को टीम में वापसी को लेकर हैरानी जरूर होगी लेकिन इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 182 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और इसी पारी से प्रभावित होकर बांग्लादेश के चयनकर्ताओं ने इनको वापसी का मौका दिया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018: 3 साल बाद इस स्टार खिलाड़ी की एशिया कप में हुई वापसी, चयनकर्ताओ ने फिर जताया भरोसा appeared first on SportzWiki Hindi.