यूएई में खेली जा रहे एशियन टीमों के बीच जंग यानि एशिया कप में सबसे प्रबल दावेदारों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को ग्रुप ए के मैच में हांगकांग को 26 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम का पहला मैच हांगकांग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हुआ लेकिन इस मैच में टीम इंडिया को जीतने में बड़ा पसीना आया और उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बची।

हांगकांग जैसी टीम को हराने में भारतीय टीम को आया जोर
भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रनों का स्कोर खड़ा किया। वैसे इस स्कोर तक पहुंचना तो दूर सोचने के बारे में भी हांगकांग के लिए मुश्किल था ऐसे में माना जा रहा था कि भारतीय टीम एक बड़ी जीत हासिल करेगी। लेकिन इस एसोसिएट देशों में शामिल टीम ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया।

हांगकांग के सलामी बल्लेबाजों ने कर ली थी सनसनीखेज परिणाम की तैयारी
हांगकांग के सलामी बल्लेबाज कप्तान अंशुमन रथ और निजाकत खान मानो कुछ अलग करने के इरादें से उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के पसीनें छुड़ा दिया। और लग रहा था मानो कुछ सनसनीखेज परिणाम सामने आ सकता है। हांगकांग की टीम को इन दोनों बल्लेबाजों ने 34 ओवरों में 174 रन तक पहुंचा दिया।

पहला विकेट लेते ही रितिका सजदेह ने इस तरह जाहिर की अपनी खुशी
भारतीय टीम के साथ हर कोई भारतीय प्रशंसक निराश था। तभी 35वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने अंशुमन रथ को एक्ट्रा कवर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच करवा दिया। रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन कैच कर भारत को आखिर पहला विकेट दिलाने में मदद की। जैसे ही रोहित शर्मा ने कैच किया उधर स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी की खुशी की ठिकाना नहीं रहा और इस विकेट पर तालिया बजाकर खुशी वाली प्रतिक्रिया दी।
Ritika reaction on India`s first wicket pic.twitter.com/cAJRn2fGlC
— Vinay Tripathi (@VinayTr85616518) September 18, 2018
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खड़ा किया था 285 रनों का स्कोर
दुबई में मंगलवार को खेले गए इस मैच में हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ऐसे में माना जा रहा था कि इस कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के सामने भारतीय टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और भारतीय टीम अपने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के 127 रन और अंबाती रायडू के 60 रनों की पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 285 रन ही बना सकी। कप्तान रोहित शर्मा खास योगदान नहीं दे सके और 23 रन बनाकर चलते बने।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- 34.1 ओवर में भारत को पहला विकेट मिलते ही कुछ ऐसा कर गयी ऋतिका सजदेह टिक गई कैमरामैन की निगाहें appeared first on SportzWiki Hindi.