Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे को होने वाले सुपरहिट मुकाबले में अंबाती रायडू नहीं बल्कि ये खिलाड़ी करेगा नंबर-3 पर बल्लेबाजी

संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली के स्थान पर टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के कंधों पर कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है तो वहीं उनके बल्लेबाजी क्रम तीसरे नंबर पर अंबाती रायडू पर भरोसा जताया गया है।

अंबाती रायडू एशिया कप में संभाल रहे हैं नंबर-3 बल्लेबाजी की जिम्मेदारी

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से टीम में वापसी करने वाले अंबाती रायडू को विराट कोहली के नंबर तीन बल्लेबाजी क्रम की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। अभी तक तीनों ही मैचों में रायडू ने ही नंबर-3 पर बल्लेबाजी की। वैसे रायडू का प्रदर्शन तो ठीक रहा है लेकिन वो बात नजर नहीं आयी जो विराट कोहली में हुआ करती है।

केएल राहुल को किया जा रहा है नजरअंदाज

भारतीय टीम को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 का अहम मुकाबला खेलना है। इस मैच में अंबाती रायडू की जगह टीम मैनेजमेंट स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को नंबर-3 के स्थान पर मौका दे सकती है। केएल राहुल को अभी तक इस एशिया कप में तीनों ही मैचों में बाहर रहकर दर्शक की भूमिका निभानी पड़ी है।

पाकिस्तान के खिलाफ नंबर-3 पर केएल को दिया जा सकता है मौका

केएल राहुल पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। तीनों ही फॉर्मेट में केएल राहुल ने अपने आपको साबित किया है। कर्नाटक के इस स्टार बल्लेबाज ने अभी तक सलामी बल्लेबाज और नंबर-3 बल्लेबाज के रूप में शानदार काम किया है। लेकिन एशिया कप में इन पर अभी तक तो भरोसा नहीं जताया जा रहा है।

केएल राहुल के टीम में आने पर अंबाती रायडू को किया जा सकता है बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले जाने वाले आज के मैच में केएल राहुल को विराट कोहली की नंबर-3 की जगह पर बल्लेबाजी का मौका दिया जा सकता है। ऐसे में हो सकता है कि अंबाती रायडू को पाकिस्तान के खिलाफ टीम से बाहर किया जाए या नंबर-4 पर धकेल दिया जा सकता है।  एशिया कप के शुरू होने से पहले नंबर-3 पर खेलने के लिए सबसे ज्यादा दावेदार केएल राहुल को ही माना जा रहा था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे को होने वाले सुपरहिट मुकाबले में अंबाती रायडू नहीं बल्कि ये खिलाड़ी करेगा नंबर-3 पर बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.