Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: मैन ऑफ द सीरीज बनने के 3 प्रबल दावेदार

भारत और बांग्लादेश के बीच 28 सितंबर को एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह 7वीं बार एशिया कप विजेता बनेगी वहीं बांग्लादेश ने अभी तक इस टूर्नामेंट को नहीं जीता है।

इस टूर्नामेंट में अभी तक कई खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज पाने के भी कई दावेदार उभरकर समाने आए हैं।

आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिल सकता है।

3. मुशफिकुर रहीम

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने खेले 4 मैचों में 74.25 की शानदार औसत से 297 रन बनाये हैं और रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप मैच और पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में शानदार प्रदर्शन कर ऊन्होने टीम को फाइनल तक पहुँचाया है। अगर वह फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उनकी टीम विजेता बनती है तो उन्हें यह अवार्ड मिल सकता है।

The post एशिया कप 2018: मैन ऑफ द सीरीज बनने के 3 प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.