Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- सुपर-4 के लिए चुनी गयी 16 सदस्यी टीम देख समझ से परें हैं चयनकर्ताओं के ये 5 फैसले

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप की प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप ए के अपने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं। इस जीत के साथ भारत ने बुलंद हौंसलों के साथ सुपर-4 में जगह बना ली है, लेकिन अचानक से इस जीत के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने चोटिल हार्दिक पंड्या के अलावा दो और खिलाड़ियों को बिना वजह बाहर कर दिया।

टूर्नामेंट के बीच में चयन करने वाले चयनकर्ता के 5 चौंकाने वाले फैसले

चोटिल हार्दिक पंड्या को बाहर करना तो सही है लेकिन जिस तरह से शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल को बाहर का रास्ता दिखा कर इनके रिप्लेसमेंट चुनने तक कुछ फैसले चौंकाने वाले हैं। तो हम आपको बताते हैं वो पांच हैरान करने वाले फैसले….

हार्दिक की जगह स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर विजय शंकर को किया नजरअंदाज 

पाकिस्तान के खिलाफ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को बैक इंजरी हो गई जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को चुना। वैसे दीपक चाहर को जगह देना तो सही है, लेकिन अगर आपने एक ऑलराउंडर को खोया है, तो उनकी जगह पर विजय शंकर जैसे ऑलराउंडर को शामिल किया जाना था।

वॉशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन के बाद भी रविन्द्र जडेजा का टीम में चयन

श्रीलंका में आईपीएल से पहले खेली गई निदहास ट्रॉफी में वॉशिंगटन सुंदर ने काफी प्रभावित किया था। लेकिन इंग्लैंड में चोट लगने के कारण वो बाहर हैं लेकिन अब तो पूरी तरह से खेलने को तैयार है। ऐसे में जब चयनकर्ताओं ने एशिया कप में अक्षर पटेल को बाहर किया तो कहीं ना कहीं वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविन्द्र जडेजा को शामिल कर लिया जो पिछले करीब एक साल से वनडे टीम से दूर हैं।

शार्दुल ठाकुर को एक मैच में ही मौका देकर किया बाहर

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अब तक के अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उसी तरह से उन्हें एशिया कप की टीम में जगह मिली। पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ शार्दुल लय में नहीं दिखे और 4 ओवर में 41 रन दे बैठे। लेकिन एक मैच के आधार पर किसी खिलाड़ी को बीच टूर्नामेंट में बाहर करना सही नहीं था।

अक्षर पटेल को बिना मौका दिए ही दिखाया बाहर का रास्ता

भारतीय टीम के लिए युवा स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने अब तक के अपने प्रदर्शन से अच्छा काम किया है। अक्षर पटेल को पिछले कुछ महीनों से टीम में तो रखा जाता है लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पा रही है। एशिया कप में अक्षर पटेल को टीम में चुना और एक बार फिर से मौका दिए बगैर ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जो सवाल खड़े करता है।

दो लगातार मैच जीतने के बाद नहीं थी टीम में बदलाव की जरूर

भारतीय टीम विराट कोहली के बिना एशिया कप खेलने के लिए गई हुई है। एशिया कप में भारत ने हांगकांग के खिलाफ तो कुछ मुश्किल से मैच जीता लेकिन पाकिस्तान को इतनी ही आसानी से हरा दिया। टीम का प्रदर्शन अच्छा होने और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के बाद भी बीच टूर्नामेंट में टीम को बदलने की जरूरत नहीं थी जो चयनकर्ता का फैसला गले नहीं उतर रहा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- सुपर-4 के लिए चुनी गयी 16 सदस्यी टीम देख समझ से परें हैं चयनकर्ताओं के ये 5 फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.