भारतीय टीम 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय टीम का मध्यक्रम पिछले काफी समय से फ्लॉप रहा है। टीम नंबर 4 और 5 के बल्लेबाज को लेकर काफी जूझ रही है। इस टूर्नामेंट में विराट के न होने से मध्यक्रम पर काफी दबाव रहेगा।
धोनी को 4 नंबर पर खेलना चाहिए

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ज़हीर खान और पूर्व कीवी खिलाड़ी और कमेंट्रेटर साइमन डुल का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। क्रिकबज के कार्यक्रम में बात करते हुए साईमन डुल ने कहा
“मैं करियर के इस दौर में धोनी चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करूँगा। उसके बाद पांचवे नंबर पर केदार जाधव क्योंकि वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं। छठवें नंबर पर दिनेश कार्तिक को पहले कुछ मैचों में ट्राई करना चाहिए। धोनी अब वैसे फिनिशर नहीं रहे जैसा वह कभी हुआ करते थे। इसके बाद भी वह शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें समय को जरूरत पड़ती है और समय मिलने के बाद वह लंबा खेल सकते हैं।”
ज़हीर खान भी हैं सहमत

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ज़हीर भी डुल की बातों से सहमत दिखे। पिछले विश्वकप के बाद से भारत टीम चौथे नंबर पर 10 बल्लेबाजों को आजमा चुकी है लेकिन अभी तक वहां किसी का स्थान पक्का नहीं हुआ है। जहीर ने कहा
“किसी को नंबर 4 की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी और वह धोनी हो सकते हैं। आपको वहां ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद पारी संभाले। यह गेंदबाजी की तरह ही है, जैसे वहां मध्य ओवरों में विकेट चटकाना पड़ता है वैसे ही बल्लेबाजी में रन बनाना पड़ता है।”
टॉप-3 के नीचे नहीं बनती राहुल की जगह

इसके साथ ही दोनों इस बात पर भी सहमत दिखे कि केएल राहुल को टॉप 3 में ही बल्लेबाजी करवानी चाहिए। एशिया कप में राहुल को कोहली की जगह मौका मिलना चाहिए लेकिन कोहली के वापस आने के बाद इस टीम में राहुल की जगह नहीं बनती। वह मिले मौके पर लगातार फ्लॉप रहे हैं।
The post एशिया कप 2018: ज़हीर खान के रोहित को दी विराट सलाह, नम्बर 4 पर रायुडू नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दें मौका appeared first on SportzWiki Hindi.