संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप की जंग में शुक्रवार को सुपर-4 राउंड की शुरुआत हुई। इस राउंड के दूसरे ही मैच में एक जबरदस्त रोचक मुकाबला देखने को मिला जहां पाकिस्तान ने एशिया की नई सनसनी अफगानिस्तान को बेहद ही करीबी मुकाबले में 3 गेंद बाकी रहते 3 विकेट से हरा दिया।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में दी मात
अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है और श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों को ही पटखनी देकर अपने ग्रुप को टॉप कर सुपर-4 राउंड में पहुंची। यहां पर पाकिस्तान के खिलाफ अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया लेकिन पाकिस्तान ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में आखिरकार अपने नाम 3 विकेट से जीत हासिल की।

राशिद खान ने एक बार फिर की शानदार गेंदबाजी
इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने अपने कप्तान अस्गर अफगान और हशमतुल्लाह शाहीदी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। जिस तरह से अफगान टीम खेल रही थी उनके सामने 258 रनों का लक्ष्य आसान नहीं था और अफगान टीम की पूरी उम्मीदें राशिद खान पर थी।

राशिद खान ने कर दी शर्मनाक हरकत
राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान की टीम जबरदस्त दबाव बनाया। राशिद खान की गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज अच्छी स्थिति के बाद भी हार की दहलीज पर जाते नजर आए। पिछले मैच के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी करने वाले राशिद खान ने मैच के दौरान एक ऐसी हरकत कर दी जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद नवाज को आउट कर किया पैवेलियन जाने का इशारा
इन दिनों पूरे क्रिकेट जगत में अपनी गेंदबाजी का डंका बजा रहे राशिद खान पाकिस्तान की पारी का 49वां ओवर कर रहे थे। पाकिस्तान को जब 10 गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी उसी समय राशिद ने 48.3 ओवर में मोहम्मद नवाज को बोल्ड कर दिया। इसके बाद राशिद खान इतने ज्यादा उत्साहित हो गए कि उन्होंने मोहम्मद नवाज को पैवेलियन जाने का इशारा किया। उनकी इस हरकत ने इस स्टार खिलाड़ी के सम्मान में कुछ ठेस पहुंचायी है।
देखिए ये वीडियो
— Gentlemen's Game (@DRVcricket) September 21, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- 48.3 ओवर में राशिद खान ने की ऐसी हरकत जिससे देख उनके फैंस को भी नहीं लगेगा अच्छा appeared first on SportzWiki Hindi.