एशिया कप-2018 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फॉर के मैच में मैदान पर उतरेगी. ग्रुप स्टेज के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. वहीं अब दोनों टीमें दुबई में रविवार को आमने-सामने होंगी. इस बड़े मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की नज़रें टिकी रहेंगी.
5. जुनैद खान

जुनैद पाकिस्तान के एक खतरनाक तेज गेंदबाज हैं. अभी तक एशिया कप-2018 में उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. भारत के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. जुनैद ने पाकिस्तान के लिए 69 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें वह 5.26 की इकॉनमी से 100 विकेट निकाल चुके हैं.
4. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार शानदार लय में नज़र आ रहे हैं. पाकिस्तान के साथ पिछले मुकाबले में पहले दो विकेट भुवनेश्वर ने ही निकाले थे. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी भुवनेश्वर शानदार रहे. पाकिस्तान के खिलाफ भुवी के गेंदबाजी के आंकड़े भी शानदार हैं. रविवार को होने वाले मुकाबले में भी सभी की नज़रें भुवनेश्वर की गेंदबाजी पर होंगी.
3. शोएब मलिक

ये स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि पाकिस्तान के लिए दबाव में खेलने वाले खिलाड़ी अभी भी शोएब मलिक ही बने हुए हैं. जब भी पाक टीम मुसीबत में होती शोएब मलिक उसे निकालने का प्रयास करते.
अफगानिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को हुआ मैच इसका सबसे बड़ा सुबूत है. इस मैच के आखिरी ओवर में शोएब ने 10 रन लेकर पाकिस्तान को जीत दिलाई. भारत के खिलाफ मैच में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे थे. शोएब 43 रन पर रन आउट हो गए थे.
2. रविंद्र जडेजा

शुक्रवार को हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रविंद्र जडेजा ने वनडे टीम में वापसी की. जडेजा की ये वापसी 14 महीने के बाद हुई है. 10 ओवर में महज 29 रन देकर जडेजा ने इस वापसी को यादगार बनाया. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनका प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा.
1. रोहित शर्मा

एशिया कप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. अभी तक हर मैच में रोहित के बल्ले से रन निकले हैं.
वह पिछले 50 वनडे मैचों में सबसे अधिक औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. बांग्लादेश के विरुद्ध वह 83 रन बनाकर नाबाद लौटे. पाक के खिलाफ भी रोहित की बल्लेबाजी एक केंद्र रहेगी.
The post एशिया कप-2018 : सुपर 4 के भारत और पाक मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रें appeared first on SportzWiki Hindi.