एशिया कप 2018 के ग्रुप स्टेज का मुकाबला कल समाप्त हो गया। भारतीय टीम जहाँ ग्रुप ए में पहले स्थान पर रही वहीं सभी को चौंकते हुए अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और श्रीलंका को पीछे छोड़कर ग्रुप में पहले स्थान पर रही। अब सुपर-4 मुकाबले के पहले दिन भारत की टीम बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान से भिड़ रही है। जब आप ध्यान देंगे तो अफगानिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में भारत और पाकिस्तान से भी बेहतर नजर आ रही है।
पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान बेहतर

एशिया कप के ग्रुप ए और बी दोनों के पॉइंट्स टेबल भी मिला दिए जाएँ फिर भी अफगानिस्तान पहले स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल में भारत और पाकिस्तान से भी बेहतर अफगानिस्तान ने दोनों टीमों को पीछे छोड़ दिया है। जब सभी टीमों का रन रेट देखा जाये तो अफगानिस्तान की टीम सबसे बेहतर है। अफगानिस्तान का रन रेट देखें तो वह +2.270 है। इस मामले में भारत +1.474 के साथ दूसरे स्थान पर है और +0.284 के साथ पाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।
गेंदबाजी में अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन

ग्रुप स्टेज में खेले गए दोनों ही मैचों में अफगानिस्तान की टीम ने अपने विपक्षी को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिए। पहले मैच में टीम ने श्रीलंका को 41.2 ओवर में 158 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस मैच को टीम ने 91 रनों से जीता था। इस हार के साथ ही श्रीलंका की टीम एशिया कप से भी बाहर हो गई।
इसके बाद ग्रुप के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान के सामने बांग्लादेश की टीम थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 255 रन बनाये। गेंदबाजी में एक बार फिर उन्होंने बांग्लादेश की मजबूत बल्लेबाजी को 42.1 ओवर में मात्र 119 रनों पर आउट कर दिया। इस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजी सिर्फ 5 चौके लगा पाए।
भारत-पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी

पॉइंट्स टेबल में भारत और पाकिस्तान से बेहतर रन रेट बाद अफगानिस्तान के हौसले क्कफी बुलंद हैं। अब सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान को उससे बचकर रहने की जरूरत है क्योंकि बांग्लादेश के गेंदबाजी काफी खतरनाक है और वह किसी भी टीम को धूल चटा सकती है।
The post एशिया कप 2018: पॉइंट्स टेबल: एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचते ही अफगानिस्तान ने भारत को दिया इस मामले में मात appeared first on SportzWiki Hindi.