Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 में इन 5 में से कोई 1 बन सकता हैं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, नम्बर 1 भारत का फेवरेट

यूएई में 15 सितंबर से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है. एशिया में दुनिया के जबरदस्त खिलाड़ी मौजूद हैं. वनडे आईसीसी रैंकिंग में अगर देखें तो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑल राउंडर में नंबर एक पर एशिया के खिलाड़ी ही हैं. वहीं एशिया कप में ये पांच खिलाड़ी धमाल मचाते हुए मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बन सकते हैं.

5. जसप्रीत बुमराह – भारत 

बुमराह डेथ गेंदबाजी स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं. वह भारतीय टीम के एक मुख्य तेज गेंदबाज भी हैं. अपनी खतरनाक योर्कर से बुमराह अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं देते हैं. अपनी इस गेंदबाजी का जादू चलाते हुए बुमराह एशिया कप में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बन सकते हैं.

4. लसिथ मलिंगा – श्रीलंका 

लसिथ मलिंगा ने एक साल बाद श्रीलंका टीम में वापसी की है. कभी दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाज रहे बुमराह अपनी जबरदस्त योर्कर गेंदबाजी के लिए जाने गए. मलिंगा का गेंदबाजी एक्शन उन्हें सबसे अलग बनाता है. एक बार फिर मलिंगा अपनी धारदार गेंदबाजी से विकेट चटकाते हुए मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बन सकते हैं. 201 वनडे मैच में मलिंगा के नाम 301 विकेट दर्ज हैं.

3. राशिद खान – अफगानिस्तान 

अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है.  राशिद आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर दो पर काबिज हैं. जबकि टी-20 के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं. बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फ़साना राशिद के लिए आसान काम हो गया है. वह इस एशिया कप में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट खिलाड़ी बन कर सामने आ सकते हैं.

2. फखर जमान – पाकिस्तान 

फखर जमान अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले फखर ज़मान ने कुछ ही समय में अपनी प्रतिभाशाली बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है.

पाकिस्तान के लिए मैच विनर साबित होकर ज़मान मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बन सकते हैं. ज़मान ने 18 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 76.07 की औसत से 1065 बना चुके हैं. इस दौरान फखर के बल्ले से 3 शतक और एक दोहरा शतक निकल चुका है.

1. रोहित शर्मा 

विराट कोहली की अनुपस्थिति में एशिया कप के लिए टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गयी है. रोहित सीमित ओवरों के एक जबरदस्त ओपनर बल्लेबाज हैं. वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ चुके रोहित विकेट पर टिकने पर एक बड़ा स्कोर बनाते हैं. रोहित टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार बन सकते हैं.

The post एशिया कप 2018 में इन 5 में से कोई 1 बन सकता हैं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, नम्बर 1 भारत का फेवरेट appeared first on SportzWiki Hindi.