15 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई की मेजबानी में खेले जाने वाले क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। मुंबई में आज हुई चयनकर्ता की बैठक में एशिया कप के लिए टीम का चयन करते हुए कप्तान विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया तो उनकी जगह पर रोहित शर्मा को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।

चयनकर्ताओं ने लिए ये पांच चौंकाने वाले फैसले
विराट कोहली को आराम देना तो तय था लेकिन इसके अलावा चयनकर्ताओं ने एशिया कप की जो टीम चयन की है उसमें कई हैरानी वाले फैसले लिए हैं। तो आईए आपको बताते हैं चयनकर्ता के पांच चौंकाने वाले फैसले
खलील अहमद को टीम में देना सरप्राइज एन्ट्री
भारतीय क्रिकेट टीम का एशिया कप के लिए जो टीम का चयन हुआ उसमें राजस्थान के तेज गेंदबाज खलील अहमद को पहली बार मौका दिया गया। खलील अहमद को लिस्ट ए क्रिकेट में लगतार शानदार प्रदर्शन का ईनाम जरूर मिला, लेकिन सिद्धार्थ कौल और दीपक चाहर जैसे युवा तेज गेंदबाजों को नहीं चुन खलील अहमद का चुनाव करना जरूर चौंकाने वाला है।

The post एशिया कप 2018- समझ से बिल्कुल परे हैं एशिया कप की टीम देख चयनकर्ताओ के ये 5 फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.