Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- हांगकांग के खिलाफ दूसरा विकेट लेते ही सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने कुलदीप

संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में मंगलवार को भारत और हांगकांग के बीच ग्रुप ए का मैच खेला गया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने हांगकांग को 26 रन से हराकर सुपर फॉर में प्रवेश कर लिया है।

कुलदीप यादव ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

वैसे रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को हांगकांग जैसी बहुत ही छोटी और कमजोर टीम के खिलाफ जीतने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी और इस हांगकांग टीम ने भारत को मैच के दौरान खूब संघर्ष कराया। भले ही भारतीय टीम को जीतने में पसीना आया लेकिन भारत के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने यहां पर अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान किया है।

भारत की तरफ से सबसे तेज 50 वनडे विकेट हासिल करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

कुलदीप यादव ने हांगकांग के खिलाफ दो विकेट अपने नाम कर अपने 24वें वनडे मैच में ही विकेटो का पचासा पूरा कर लिया। इस तरह से कुलदीप यादव सबसे तेज 50 वनडे विकेट पूरे करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। तो वहीं भारत की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर के नाम है जिन्होंने केवल 23 मैचों में ये कारनामा किया।

विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने में भारत के अजीत आगरकर हैं दूसरे स्थान पर

वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में तो जहां अजीत आगरकर और कुलदीप यादव सबसे तेज भारतीय हैं तो वहीं इसके ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अजंता मेंंडिस सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज हैं। अजंता मेंडिस ने महज 19 मैचों में ही 50 विकेट हासिल किए थे तो वहीं अजित आगरकर 23 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- हांगकांग के खिलाफ दूसरा विकेट लेते ही सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने कुलदीप appeared first on SportzWiki Hindi.