भारत और हांगकांग के बीच आज एशिया कप का चौथा मैच खेला गया। इस मैच को 26 रनों से जीतकर भारत ने हांगकांग को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इससे पहले हांगकांग को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत के लिए इस मैच में शिखर धवन ने शानदार शतकीय पारी खेली। हांगकांग के लिए उनके सलामी बल्लेबाजों ने 174 रनों की साझेदारी बनाई।
आज के मैच में कई बातें चर्चा में रही। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
5. शिखर धवन का शानदार शतक

इंग्लैंड दौरे पर पूरी तरफ फ्लॉप रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मैच में 127 रनों की पारी खेली। धवन शुरुआत से ही काफी कॉन्फिडेंस दिख रहे थे। उन्होंने कभी भी ऐसी बल्लेबाजी नहीं की जब लगे कि वह खराब फॉर्म से आए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाये।
The post एशिया कप 2018: हांगकांग की शानदार बल्लेबाजी के अलावा पूरे मैच के दौरान चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.