Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 : पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच बनना चाहते हैं युज्वेंद्र चहल

yuzvendra chahal

भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल पाकिस्तान के खिलाफ आज अपना पहला मैच खेलने के लिए काफी उसाहित हैं. एशिया कप 2018 में ग्रुप ए का मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरु हो रहा है.

भारतीय टीम अपनी चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान टीम से लगभग एक वर्ष बाद भिड़ेगी. इस दौरान टीम का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ जीत होगा. भारत पिछले वर्ष चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगा.

‘नर्वस से ज्यादा उत्साहित हूं’

भारतीय स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार मैदान पर उतरेंगे. ईएसपीएक्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस मैच को लेकर उत्साहित हैं. इस पर चहल ने कहा ”बचपन में क्रिकेट खेलते हुए बस यही चाहता था कि भारत के लिए खेलूं. ये हमेशा से मेरी लिस्ट रहा. मुझे अनुभव नहीं है कि ये कैसा महसूस होता है. पर मैं नर्वस से ज्यादा उत्साहित हूं.”

भारत और पाकिस्तान जिस मैच में आमने-सामने होते हैं. उस मैच में क्रिकेट फैन्स की अपेक्षाएं कुछ ज्यादा ही होती हैं. दोनों टीमों के फैन्स के लिए अपनी टीम की हार देखना काफी मुश्किल भरा होता है. वहीं चहल का कहना है कि वह सिर्फ विकेट लेने पर फोकस कर रहे हैं फिर वह कोई भी टीम सामने हो.

yuzvendra chahal

उन्होंने कहा

”मैंने सभी भारत और पाकिस्तान के मैच देखे हैं. मैंने कोशिश की और देखा कि कौन बल्लेबाज फॉर्म में और कौन कैसे खेल रहा है. 1996 का विश्वकप मैच एक अलग ही था. वास्तव में सभी मैच पसंदीदा हैं. लेकिन ये सब अपेक्षाओं के बारे में है, जो लोगों को आपसे हैं. लेकिन मेरे लिए ये मायने नहीं रखता है कि मैं किस टीम के खिलाफ खेल रहा हूं. मैं बस विकेट निकालना चाहता हूं . मुझे पता है कि अगर मैं पांच विकेट लेता हूं, तो मैं मैन ऑफ़ द मैच बनूँगा”

The post एशिया कप 2018 : पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच बनना चाहते हैं युज्वेंद्र चहल appeared first on SportzWiki Hindi.