भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का तो क्या कहना…. बल्लेबाजी हो या विकेटकीपिंग लगातार और हर मैच में कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अच्छे लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट के फिनिशर कहे जाते हैं। बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग में भारत के इस दिग्गज विकेटकीपर का कोई सानी नहीं है।

विकेट के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी कर रहे हैं लगातार कमाल
साल 2004 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के 14 सालों में विकेट के पीछे एक के बाद एक नायाब कामयाबी हासिल की है। धोनी ने जिस तरह के विकेट के पीछे मुस्तैदी और चपलता दिखायी है उससे वो हर मैच के साथ एक के बाद एक कीर्तिमान अपने नाम करते गए और कई दिग्गज विकेटकीपरों को पीछे छोड़ते चले गए।

महेन्द्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में 800 शिकार से 5 कदम दूर
इसी तरह से महेन्द्र सिंह धोनी अपने नाम एक और बहुत ही खास रिकॉर्ड दर्ज करने से पांच शिकार दूर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी अपने 800 शिकार से 5 डिसमिसल दूर हैं और वो पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में इस खास उपलब्धि को हासिल कर विशिष्ट क्लब में अपनी जगह बना सकते हैं।

धोनी से ज्यादा शिकार मार्क बाउचर और एडम गिलक्रिस्ट के नाम
एमएस धोनी के अब तक के इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपिंग के रिकॉर्ड को देखे तो वो टेस्ट, वनडे और टी-20 यानि तीनों ही फॉर्मेट में अपने नाम 795 शिकार कर चुके हैं। और वो 800 शिकार करने के बिल्कुल दहलीज पर खड़े हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा शिकार करने वाले तीसरे विकेटकीपर हैं। सबसे ज्यादा शिकार दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ने 1997 से 2012 तक 998 शिकार किए तो दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट रहे जिनके नाम 1996 से 2008 तक 905 शिकार रहे।

इस तरह का रहा है धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट में डिसमिसल का ब्यौरा
| फॉर्मेट | मैच | कैच | स्टंप | शिकार |
| टेस्ट | 90 | 256 | 38 | 294 |
| वनडे | 324 | 305 | 109 | 414 |
| टी-20 | 93 | 54 | 33 | 87 |
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- पाकिस्तान के खिलाफ विकेट के पीछे सिर्फ 5 शिकार कर धोनी हासिल कर लेंगे ये महान उपलब्धि appeared first on SportzWiki Hindi.