Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत देख खुश हैं वीरेंद्र सहवाग, इन 5 खिलाड़ियों कों दिया जीत का श्रेय

यूएई में खेले जा रहे एशियन क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप की जंग में खिताबी मुकाबले का फैसला हो गया है। बुधवार को खेले गए बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वर्चुअल सेमीफाइनल मुकाबले में भारत से खिताबी मुकाबले में सामना करने की जंग हुई। इस जंग में बांग्लादेशी टीम ने बाजी मारते हुए पाकिस्तान को 37 रनों से हराकर फाइनल मैच के लिए अपना टिकट कटवा लिया।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले का कटवाया टिकट

बांग्लादेश की टीम का वैसे इस टूर्नामेंट में अब तक इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था और ना ही पाकिस्तान ने कुछ खास प्रदर्शन किया था ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले को बहुत ही रोचक होने क उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पाकिस्तानी टीम के मजबूत होने के कारण  हर कोई सोच रहा था कि खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।

बांग्लादेश की टीम ने दिखाया अब वो नहीं है अंडरडॉग

लेकिन वहीं बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ साबित कर दिया कि वो भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं जिनको अब कम नहीं आंका जा सकता है। बांग्लादेश ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर से दिखा दिया कि वो किसी भी मजबूत विरोधी को परास्त करने का माद्दा रखते हैं।

वीरेन्द्र सहवाग ने इन पांच खिलाड़ियों को दिया बांग्लादेश की जीत का श्रेय

बांग्लादेश की इस जबरदस्त जीत के बाद फाइनल में जगह बनाने को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बांग्लादेश को अंडरडॉग माने जाने का जिक्र किया है। वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट में लिखा कि

कोई भी अब अंडरडॉग नहीं है। ऐसा नहीं हुआ जैसा फैन चाहते थे। कई लोगों ने भारत वर्सेज पाक के बीच फाइनल की उम्मीद की थी। लेकिन आज के दिन बांग्लादेश बहुत शानदार खेला। पांच  खिलाड़ी मुशफीकुर, मिथुन, मुस्तफीजुर, महमुदुल्लाह और मेहदी ने शानदार प्रदर्शन किया।  पाकिस्तान के लिए हार्ड लक।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत देख खुश हैं वीरेंद्र सहवाग, इन 5 खिलाड़ियों कों दिया जीत का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.