भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 का एक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने अपने कप्तान रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी के दम पर 9 विकेट से जीत लिया हैं.
रोहित के शानदार शतक से जीता भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाये.
इस आसान लक्ष्य को भारतीय टीम ने 39.3 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार शतक भी लगाया हैं. उन्होंने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 19वां शतक लगाया. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 119 गेंदों पर 111 रन की नाबाद शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 शानदार चौके व 4 छक्के लगाये हैं.
रोहित शर्मा ने इस मैच में 7000 वनडे रन बनाने की उपलब्धि की हासिल

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2018 के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बहुत ख़ास उपलब्धि अपने नाम की हैं.
दरअसल, रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. आज पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने मात्र 96 रन बनाते ही यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की हैं.
रोहित शर्मा भारत के 9वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं. जिन्होंने 7000 रन वनडे क्रिकेट में अपने पूरे कर लिए हैं. उनसे पहले भारत के 8 खिलाड़ी वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं. रोहित शर्मा अगर अपनी शानदार फॉर्म ऐसे ही जारी रखेंगे, तो वह आगे भी वनडे क्रिकेट में और ज्यादा रन बना सकते हैं.
रोहित शर्मा से पहले यह 8 खिलाड़ी भारत के लिए 7000 वनडे रन बनाने की ख़ास उपलब्धि कर चुके हैं अपने नाम :
सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
सौरव गांगुली – 11221 रन
राहुल द्रविड़ -10768 रन
एमएस धोनी-9905 रन
विराट कोहली-9779 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 9378 रन
युवराज सिंह-8609 रन
वीरेंद्र सहवाग-7995 रन
The post एशिया कप 2018: 7000 रन बनाने वाले नौवें भारतीय बने रोहित शर्मा, जाने कौन हैं पहला appeared first on SportzWiki Hindi.