Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: 8 विकेट से जीता पाकिस्तान, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से बना सोशल मीडिया पर मजाक

एशिया कप में आज हांगकांग का सामना पाकिस्तान से हुआ.टॉस जीत कर हांगकांग के कप्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वही दूसरी तरह से आज पाकिस्तान पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा.

हांगकांग के बल्लेबाज़ हुए फेल 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांग कांग की टीम 37.1 ओवरों में 116 रनों पर ऑलआउट हो गई. एजाज खान ने सबसे ज्यादा 27 और किंचित शाह ने 26 रन बनाए. इनके अलावा कप्तान अंशुमान रथ ने 19 और निजाकत खान ने 13 रन बनाए.

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 3, हसन अली और शदाब खान ने 2-2 विकेट झटके. फहीम अशरफ को 1 विकेट मिला. वहीं दो बल्लेबाज रन आउट हुए. पाकिस्तान को 117 रन बनाने का लक्ष्य मिला है.

पाकिस्तान ने हासिल की आसान जीत 

फखर जमान और इमाम उल हक ने अभी तक सधी हुई शुरुआत दी. इस दौरान दोनों ने 41 रन की साझेदारी की. हालाँकि फखर जल्द आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद बाबर और इमाम ने टीम को जीत के करीब पहुँचाया. इस दौरान बाबर आज़म 33 रन बना के आउट हो गए. 

किसने क्या कहा 

The post एशिया कप 2018: 8 विकेट से जीता पाकिस्तान, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से बना सोशल मीडिया पर मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.