Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट दी पटखनी

स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों एशिया कप 2018 का रोमांच लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है और जब भारत-पाकिस्तान का मैच हो तब ये रोमांच दो गुना हो जाता है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सबसे अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच ने भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तो की तरह 43.1 ओवरों में 162 रन ही बिखर गई।

पाकिस्तान की तरफ से बाबर आज़म (47) और शोएब मलिक (43) ने अहम योगदान दिया।बाकि पाकिस्तान के बल्लेबाज के एक के बाद एक पवेलियन चलते बने। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए 7 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये और केदार जाधव ने भी 3 विकेट लिए।

पाकिस्तान के 162 रन का पीछा करते हुए भारत ने 29 ओवर में भी हासिल कर लिया।टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने के बार फिर तूफानी पारी खेलते हुए 39 गेंद पर 52 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े। वहीं शिखर धवन (46 रन, 54 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) की पारियों से इस आसान टारगेट को सिर्फ 29 ही ओवरों में हासिल कर लिया।

लेकिन इस मैच में भारत को एक बड़ा झटका लगा है। गेंदबाजी करने के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आउट को गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी मांशपेशियों में खिचाव आ गया था जिसकी वजह से उन्हें स्ट्रक्चर पर ले जाना पड़ा।



Herald