Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- भारत के वनडे क्रिकेट इतिहास का 8वां टाई मुकाबला, जाने कब कहां खेले भारत ने इससे पहले टाई मैच

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे 14वें एशिया कप संस्करण में मंगलवार को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सुपर-4 दौर में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया जहां अफगानिस्तान की नई नवेली टीम ने भारत जैसी मजबूत टीम के साथ मैच टाई करवाकर इतिहास रच दिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को करना पड़ा टाई मैच का सामना

टूर्नामेंट के दृष्टिकोण से महज औपचारिकता भर कहे जाने वाले इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत को 253 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन अंतिम ओवर तक चली लड़ाई में भारतीय टीम अफगान टीम के स्कोर की बराबरी पर ऑल आउट हो गई और इस तरह से मैच टाई हो गया।

भारत के वनडे इतिहास में 8वां टाई मुकाबला

भारत के वनडे क्रिकेट इतिहास में ये 8वां मौका है जब मैच बराबरी पर खत्म हुआ। यानि मैच टाई हुआ। इससे पहले भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में 7 बार मैच टाई पर खत्म हुए। उसी तरह से भारत के लिए करीब 5 साल के बाद कोई वनडे मैच टाई हुआ है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में जनवरी 2014 में आखिरी बार मैच टाई हुआ था।

2011 में भारत को खेलने पड़े थे सबसे ज्यादा दो टाई मुकाबले

तो वहीं भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास पर नजर डाली जाए तो पहली बार वनडे मैच टाई साल 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में हुआ था। उसके बाद से कुछ-कुछ सालों में भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में टाई मैच का सामना करना पड़ता रहा है। तो वहीं 2011 एक ऐसा साल हैं जहां पर भारत को दो मैचों में टाई का सामना करना पड़ा।

भारत के अब तक के टाई मुकाबले

 टीम स्थान वर्ष
वेस्टइंडीज पर्थ 1991
जिम्बाब्वे इंदौर 1993
जिम्बाब्वे पर्ल 1997
इंग्लैंड बैंगलुरू 2011
इंग्लैंड लॉर्ड्स 2011
श्रीलंका एडिलेड 2012
न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2015
अफगानिस्तान दुबई 2018

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- भारत के वनडे क्रिकेट इतिहास का 8वां टाई मुकाबला, जाने कब कहां खेले भारत ने इससे पहले टाई मैच appeared first on SportzWiki Hindi.