स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2018 का आगाज हो गया है और पहला मैच बांग्लादेश ने शनिवार को श्रीलंका को 137 रनों हरा दिया। वहीं दूसरा मैच एशिया कप में पहली बार खेल रही होन्ग कोंग और पाकिस्तान के बीच खेला गया। एशिया कप के ग्रुप-ए के पहले मैच में पाकिस्तान ने रविवार को हांगकांग को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।
मलिंगा ने अपने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के दो विकेट लेकर की शानदार वापसी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 37.1 ओवर में 116 रन ही बना सकी। हांगकांग ने एक समय 44 रन पर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद एजाज खान (27) और किंचित शाह (26) ने छठे विकेट के लिए 53 रन की अर्धशतकीय साझेदारी कर हांगकांग के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। एजाज ने 47 गेंदों की पारी में दो चौकों और एक छक्के जबकि किंचित ने 50 गेंदों की पारी में एक चौका लगाया।
एशिया कप के लिए इन 5 खिलाड़ियों को BCCI ने टीम इंडिया में किया शामिल
वहीं पाकिस्तान ने हांगकांग के दिए आसान लक्ष्य को 3.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमाल उल हक ने 69 गेंदों की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। आपको बता दें, उनका वनडे में यह पहला अर्धशतक है। इमाम के अलावा बाबर आजम ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत 33 और फखर जमान ने 27 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के के सहारे 24 रन का योगदान दिया। शोएब मलिक ने 11 गेंदों पर एक चौके की बदौलत नाबाद 11 रन बनाए। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उस्मान खान को उनके एक ओवर में तीन विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। हांगकांग की तरफ एहसान खान ने 34 रन पर दो विकेट अपने नाम किये।
Herald