Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: BAN vs SL: बांग्लादेश के जीत बाद रहीम को भूले फैन्स, तमीम को सोशल मीडिया पर मिली सहानुभूति

एशिया कप का आज आगाज हो गया है . एशिया कप के पहले मैच में आज श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से हुआ. बांग्लादेश के कप्तान मुर्तजा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वही मलिंगा ने आज वन डे क्रिकेट ने वापसी की.

रहीम ने खेली यादगार पारी 

Asia Cup 2018: BAN vs SL, Live; 1st Match, Group B, Asia Cup 2018 in Dubai International Cricket Stadium, Dubai

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद खराब हालात से उबरते हुए विकेटकीपर और पूर्व कप्तान मुश्फिकुर रहीम (144) के शानदार शतक से श्रीलंका के खिलाफ 261 रनों का लड़ने लायक स्कोर खड़ा कर लिया. बांग्लादेश की पारी 49.3 ओवरों में सिमट गई, जिसमें एक और बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन ने 63 रन का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए लसिथ मलिंगा ने 4 विकेट चटकाए.

श्रीलंका के बल्लेबाज़ हुए फेल 

एशिया कप 2018 में अपने पहले मैच में बांग्लादेश से मिले 262 रन के टारगेट के जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया .और तेज शुरुआत के बीच श्रीलंका ने दो विकेट भी गंवा दिए हैं.

कुसल मेंडिस (00) और उपल थरंगा (27) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ खास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ 124 रन पर सिमट गई.

किसने क्या कहा: 

The post एशिया कप 2018: BAN vs SL: बांग्लादेश के जीत बाद रहीम को भूले फैन्स, तमीम को सोशल मीडिया पर मिली सहानुभूति appeared first on SportzWiki Hindi.