Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: BANvsAFG: बर्थडे बॉय राशिद खान ने इन्हें समर्पित किया मैन ऑफ द मैच का अवार्ड

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच आज एशिया कप 2018 के ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच खेला गया। इस मैच को 136 रनों के अंतर से जीतकर अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर रही। आज अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम ने अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम दिया। अफगानिस्तान के लिए बर्थडे बॉय राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन किया।

राशिद खान को मिला मैन ऑफ द मैच

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने मैच में बल्ले के साथ ही गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाने के साथ ही जबरदस्त गेंदबाजी भी की। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा

“यह मेरी लिए काफी स्पेशल दिन था और मुझे ख़ुशी है कि मैंने बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग में योगदान दिया। मैं हर एक गेंद पर फोकस करने की कोशिश कर रहा था। हमने अपनी फील्डिंग पर काफी मेहनत की है और अब इसका नतीजा दिख रहा है। मैं देरी से गेंदबाजी करने आया क्योंकि मैं डॉट बॉल डालकर बल्लेबाज पर प्रेशर बना सकता हूँ। यहाँ हर मैच के बाद विकेट बदलती है, इसलिए हमें पॉजिटिव रहने की जरूरत है। मैं इस पुरस्कार को अफगानिस्तान क्रिकेट के पूर्व अध्यक्ष अतीफ माशल को समर्पित करना चाहता हूं, उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है।”

शानदार रहा प्रदर्शन

अपने बर्थडे के दिन राशिद खान ने गेंद और बल्लेबाज से शानदार खेल दिखाया। पहले उन्होंने बल्लेबाजी में 32 गेंदों पर 57 रनों की धुंआधार पारी खेली। इसमें बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया।

9 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 13 रन देकर बांग्लादेश के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसमें 3 मेडन ओवर भी शामिल थे। इसी वजह से उन्होंने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। राशिद का यह प्रदर्शन भारत और पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है। कल अफगानिस्तान का मुकाबला इसी मैदान पाकिस्तान से होगा।

The post एशिया कप 2018: BANvsAFG: बर्थडे बॉय राशिद खान ने इन्हें समर्पित किया मैन ऑफ द मैच का अवार्ड appeared first on SportzWiki Hindi.