एशिया कप में आज बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से हुआ. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. बांग्लादेश ने आज टीम में तीन बड़े बदलाव किये हैं.
अफगानिस्तान ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

अफगानिस्तान ने ‘टॉस जीतने के बाद नंबर नौ के बल्लेबाज राशिद खान (नाबाद 57) और गुलबदन नईब (नाबाद 42) की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित कोटे के 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 255 का लड़ने लायक स्कोर खड़ा कर लिया.
इन दोनों के अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी (58) ने भी टीम के इस स्कोर तक पहुंचने में अर्धशतकीय पारी खेली. बांग्लादेश के लिए शाकिब-अल-हसन ने चार और अबु हैदर रॉनी ने दो विकेट लिए.
बांग्लादेश के बल्लेबाज़ हुए फेल

अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेशी टीम महज 119 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया. मुजीब उर रहमान, राशिद खान और गुल्बादिन नईब ने 2-2 विकेट झटके.
बांग्लादेश के लिए शाकिब उल हसन ने 32 रन की पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही सका. पुरे मैच में अफगानिस्तान के स्पिनर्स छाए रहें. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ उनके खिलाफ सबसे बाद जीत हासिल की.
ये जीत हमारे लिए ख़ास है
जीत के बाद बात करते हुए अफगान टीम के कप्तान असगर ने कहा कि
“ये हमारे लिए बेहद जरूरी मैच था. हमने दो विकेट शुरुआत में खो दिए थे, जिस वजह से हम दबाव में थे. हालांकि अंत में राशिद खान और नाएब ने बेहद शानदार तरीके से मैच को खत्म किया. हमे पता है अगर हम बोर्ड पर 230 रन बना लगा देते है तो किसी भी टीम के लिए ये मुश्किल हो हो सकता है. हम सब जानते हैं, हमारे पास अच्छे गेंदबाज़ हैं और हमारी फ़ील्डिंग भी अच्छी हैं. जिस वजह से ये मुश्किल हो जाता है.”
The post एशिया कप 2018: BANvsAFG: अफगानिस्तान के कप्तान ने राशिद खान के अलावा इन्हें दिया बांग्लादेश पर जीत का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.