Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: BANvsSL : टूटी कलाई से बल्लेबाजी करने आये तमीम इकबाल, लोगों ने की तारीफ़

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गये एशिया कप के पहले मुकाबले में तमीम इकबाल मैच की 1.6 ओवर में ही चोटिल हो गये थे. दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की एक शार्ट गेंद तमीम इकबाल की कलाई में जाकर लगी. जिसके बाद तमीम इक़बाल की कलाई में फैक्चर आ गया. तमीम इकबाल की चोट इतनी गंभीर थी, कि उन्होंने रिटायर हर्ट ले लिया था.

9 विकेट गिरने के बाद टूटी कलाई से बल्लेबाजी करने आये तमीम 

एक समय बांग्लादेश की टीम 229 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. ऐसे में तमीम इकबाल ने अपनी टूटी कलाई के साथ ही खेलने का फैसला कर लिया और वह मैदान पर बल्ला लेकर उतर आये.

उन्होंने अंतिम विकेट के लिए मुशफिकुर रहीम का एक अच्छा साथ दिया और उनके साथ मिलकर 32 रन की एक अहम साझेदारी की और बांग्लादेश टीम का स्कोर 261 रन तक पहुंचाया. हालाँकि, उन्होंने 4 गेंद पर 2 रन ही बनाये, लेकिन वह टीम के लिए नाबाद रहे.

सभी दिग्गजों का तमीम ने जीता दिल 

तमीम इकबाल के टूटी कलाई के साथ भी मैदान पर उतरने के फैसले ने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया हैं. क्रिकेट के कई दिग्गज उनके इस जज्बे की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ कर रहे हैं.

The post एशिया कप 2018: BANvsSL : टूटी कलाई से बल्लेबाजी करने आये तमीम इकबाल, लोगों ने की तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.