Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: INDvsBAN: लाइव स्ट्रीमिंग: जाने कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के सुपर-4 राउंड का मैच

भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच एशिया कप सुपर-4 का पहला मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मुकाबले को जीत दोनों ही टीमें सुपर-4 राउंड में जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगी और पॉइंट्स टेबल में 2 अहम अंक अर्जित करना चाहेगी.

भारतीय टीम का पलड़ा भारी 

बांग्लादेश और भारत की टीम की टीम के बीच कुल 33 वनडे मैच अबतक खेले गये है. जिसमे से भारत की टीम ने 27 वनडे मैच जीते हुए है और अफगानिस्तान की टीम ने 5 वनडे मैच जीते हुए है. एक मुकाबला दोनों टीमों का बेनतीजा रहा हैं.

इस मैच के लिए भी भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं, क्योंकि भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण और बल्लेबाजी आक्रमण दोनों ही फॉर्म में हैं.

भारत के पास रोहित शर्मा, शिखर धवन व जसप्रीत बुमराह जैसे शानदार खिलाड़ी हैं, तो वहीं बांग्लादेश की टीम के पास शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम और मुस्ताफिजुर रहमान जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. दोनों ही टीमों के प्रशंसक इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शाम 5 बजे से होगा मैच 

ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत के समयनुसार शाम 5 बजे से खेले गये थे. अब भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का यह पहला मुकाबला भी शाम 5 बजे से खेला जायेगा. इस मैच का टॉस 4.30 पर होगा.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा मैच 

बांग्लादेश और भारत का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-3 चैनल में आप देख सकते है. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का फ्री मजा आप हॉट स्टार, एयरटेल टीवी और जिओ टीवी पर भी उठा सकते है.

इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, अम्बाती रायडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

बांग्लादेश : लिट्टन दास, मोमिनुल हक़, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, म्ह्मुदुल्ला, मोहम्मद मिथुन, मोसेदक हुसैन, मशरफे मुर्तजा,, रूबेल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान.

The post एशिया कप 2018: INDvsBAN: लाइव स्ट्रीमिंग: जाने कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के सुपर-4 राउंड का मैच appeared first on SportzWiki Hindi.