वीडियो : जडेजा ने अपने वापसी मैच में शाकिब को इस तरह बनाया अपना शिकार
एशिया कप में आज 21 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप में सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा हैं. इस मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैं. इस मैच में भारत के लिए रविन्द्र जडेजा भी खेल रहे हैं. करीब एक साल बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई हैं.
जडेजा ने अपने वापसी मैच में शाकिब को बनाया शिकार

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर ने अपने वापसी मैच में शाकिब अल हसन को शिकार बनाया हैं. जब भारतीय टीम की पारी का 10वां ओवर रविन्द्र जडेजा लेकर आ रहे थे, तो उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज शाकिब अल हसन ने स्क्वायर लेग की दिशा में एक तेज शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे शिखर धवन ने शाकिब अल हसन का एक शानदार कैच कर दिया. शाकिब अल हसन अपनी पारी में 12 गेंदों पर 17 रन की ही पारी खेल पाये. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके लगाये.
यह भी पढ़े :विश्व कप 2019 शेड्यूल
यहाँ देखे शाकिब के आउट होने का वीडियो
— Gentlemen’s Game (@DRVcricket) September 21, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे शाकिब अल हसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी ने एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. शाकिब अल हसन ने आउट होने से पहले जडेजा की लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाये थे, लेकिन लगातार तीसरा चौका लगाने के प्रयास में वह आउट हो गये.
बता दें, कि मैच में बांग्लादेश की टीम ने जहां अपनी टीम में दो बदलाव किये हैं. वहीं भारत की टीम ने एक बदलाव किया हैं. बांग्लादेश की टीम में मुशफिकुर रहीम और मुस्ताफिजुर रहमान की वापसी हुई हैं. वहीं भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या के स्थान पर रविन्द्र जडेजा को शामिल किया गया हैं.
The post एशिया कप 2018 : INDvsBAN : वीडियो : रविन्द्र जडेजा ने वापसी मैच में दिखाये तेवर गेंद की टर्न देख हैरान शाकिब अल हसन ने गंवाया विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.