Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018, INDvsPAK: रोहित-धवन की शतकीय पारी के अलावा चर्चा में रही ये 5 बातें

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया सुपर-4 का मुकाबला खेला गया। इस मैच को 9 विकेट से जीतकर भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। आज पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवेन में कोई बदलाव नहीं किया वहीं पाकिस्तान की टीम ने मोहम्मद आमिर और शादाब खान की वापसी हुई।

आज मैच में कई बातें चर्चा में रही। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।

धोनी रिव्यू सिस्टम

पाकिस्तान पारी के आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर युजवेंद्र चहल ने अपने ओवर की अंतिम ही गेंद पर इमाम उल हक को पवेलियन भेज दिया। हालाँकि, पहले अंपायर ने बल्लेबाज को एलबीडबल्यू आउट नहीं दिया।

इसके बाद विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी धोनी के कहने पर कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू किया। इसके बाद एक बार धोनी रिव्यू सिस्टम भारत के काम आया क्योंकि रिव्यू में साफ दिख रहा था कि बल्लेबाज आउट है और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

The post एशिया कप 2018, INDvsPAK: रोहित-धवन की शतकीय पारी के अलावा चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.