Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- live streaming: इस चैनल पर देख सकते हैं भारत-पाक मैच का निःशुल्क प्रसारण

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप की जंग में रोमांच अभी बाकी है। इसमें विश्व क्रिकेट की दो सबसे चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में 5वें दिन दूसरी बार आमना-सामना करने जा रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में दोनों देश ही नहीं बल्कि पूरी क्रिकेट जगत की नजरें रहती है।

भारत-पाकिस्तान के बीच 5वें दिन में दूसरा मैच आज 

महीनों में कहीं एक बार ही भिड़ने वाली भारत और पाकिस्तान के बीच 5 दिनों में दूसरी बार मैच होना दर्शकों के लिए तो एक बहुत ही खुशी की सौगात है। क्योंकि क्रिकेट के सबसे बड़े हाई वॉल्टेज मुकाबलों में माना जाने वाला भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तो दर्शक-खिलाड़ियों बेताब से रहते हैं।

सुपर-4 में इंडो-पाक के बीच होगी सुपरहिट जंग

एक बार फिर से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच सुपर संडे को सुपरहिट मुकाबला देखने को मिलेगा जब ये दोनों टीमें एशिया कप टूर्नामेंट के सुपर-4 के चरण में लोहा लेने उतरेंगी। दोनों ही टीमों ने इस दूसरे चरण के अपने-अपने पहले मैच जीते हैं और इस मैच में भारत और पाकिस्तान की नजरें फाइनल के लिए जगह सुनिश्चित करने पर होती।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉट स्टार पर होगा मैच का सीधा प्रसारण

इंडो-पाक महामुकाबला रविवार को दुबई में भारतीय समयानुसार शाम को 5 बजे से शुरू होगा। इस मैच जो करोड़ो दर्शक टीवी पर मजा लेंगे उनके लिए बता दें कि मैच की ब्रॉडकास्टिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। जो हिंदी में आप स्टार स्पोर्ट्स हिंदी वन तो अंग्रेजी में स्टार स्पोर्ट्स-2 पर देख सकते हैं। और डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही मोइबल पर भी आप डिजिटल ऐप हॉट स्टार पर मैच का लुत्फ ले सकते हैं।

DD NATIONAL:

भारत-पाक के मैच का नि:शुल्क प्रसारण डीडी नेशनल पर भी किया जाएगा ऐसे में अगर आपके पास डीटीएच सर्विस मौजूद नहीं है, तो भी आप भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का मजा ले सकते हैं.

भारत और पाकिस्तान ने जीते हैं सुपर-4 के अपने पहले मैच

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने सुपर-4 में अपने-अपने पहले मैच जीते हैं। जहां भारत ने दुबई में खेले गए मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था तो वहीं पाकिस्तान ने एक जबरदस्त रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराकर राहत की सांस ली थी।

ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमें

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल और जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान

सरफराज अहमद(कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक,  बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हैरिस सोहेल/ शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, उस्मान खान/ मोहम्मद आमिर, शाहिन शाह अफरीदी

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- live streaming: इस चैनल पर देख सकते हैं भारत-पाक मैच का निःशुल्क प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.